Edited By vinod kumar, Updated: 04 Aug, 2021 04:30 PM
टोक्यो ओलिंपिक में टोभारतीय महिला हॉकी टीम इतिहास रचने की दहलीज पर है। सेमीफाइनल में भारत और अर्जेंटीना के बीच मुकाबला जारी है। दूसरे क्वार्टर के बाद भारत और अर्जेंटीना 1-1 की बराबरी पर हैं। इस मैच पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के...
कुरुक्षेत्र: टोक्यो ओलपिंक में भारतीय महिला हॉकी टीम और अर्जेंटीना के बीच सेमीफाइनल का मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच पर भारतीय महिला हॉकी टीम की कप्तान रानी रामपाल के परिजन पूरी नजर बनाए हुए हैं। घर पर परिवार के साथ अन्य लोग भी मौजूद हैं, जोकि इस मैच को देख रहे हैं।
अभी भारत और अर्जेंटीना 1-1 की बराबरी पर हैं। भारत की डिफेंडर गुरजीत ने दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल मारा। उधर, अर्जेंटीना की कप्तान ने दूसरे क्वार्टर में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला। पूरे देश की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हुई हैं। हर कोई अपनी बहादुर लड़कियों की जीत के लिए कामना कर रहा है।