Edited By Isha, Updated: 03 Feb, 2024 03:35 PM
तीन फरवरी से शुरू होने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के लिए हरियाणा रोडवेज समय सारणी तय कर दी है। रोडवेज मेले के लिए 20 बसें चलाएगा। ये बसें फरीदाबाद के अलावा दिल्ली और गुड़गांव से भी चलेंगी। इस मेले में लोगों को सुगम आवागमन सुविधा मुहैया...
फरीदाबाद: तीन फरवरी से शुरू होने वाले सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय क्राफ्ट मेले के लिए हरियाणा रोडवेज समय सारणी तय कर दी है। रोडवेज मेले के लिए 20 बसें चलाएगा। ये बसें फरीदाबाद के अलावा दिल्ली और गुड़गांव से भी चलेंगी। इस मेले में लोगों को सुगम आवागमन सुविधा मुहैया कराने के लिए हर बार रोडवेज प्रशासन बस चलाता है। इसको लेकर विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है।
फरीदाबाद से सूरजकुंड के लिए शाम 5:45 बजे आखिरी बस चलेगी। इसी तरह सूरजकुंड से फरीदाबाद के लिए सुबह सवा 9 बजे पहली बस चलेगी और रात में साढ़े 8 बजे आखिरी बस मिलेगी। बडखल मेट्रो स्टेशन से मेले के लिए शटल बस सेवा की सुविधा दी जाएगी। डिपो के ट्रैफिक मैनेजर नवनीत बजाज ने बताया कि मेले के लिए चलाई जाने वाली 20 बसों को दुरुस्त किया गया है। इन बसों की समय सारिणी भी बना ली गई है। जिसे बस अड्डा और सूरजकुंड मेला परिसर स्थल पर चस्पा किया जाएगा।