Good News: 17 दिन बाद शुरू हुई अंबाला से दिल्ली के लिए बस सेवा, लेकिेन यहां का मार्ग अभी भी बंद

Edited By Isha, Updated: 01 Mar, 2024 11:47 AM

bus service from ambala to delhi started after 17 days

अंबाला से वाया शाहबाद, दिल्ली के लिए रोडवेज ने सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा 17 दिन बाद शुरू की गई। किसान आंदोलन के चलते रोडवेज ने 11 फरवरी से अंबाला से दिल्ली और पंजाब मार्ग के लिए सीधी बस सेवा बंद की थी। पंजाब मार्ग अभी भी बंद है।

अंबालाः अंबाला से वाया शाहबाद, दिल्ली के लिए रोडवेज ने सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। यह बस सेवा 17 दिन बाद शुरू की गई। किसान आंदोलन के चलते रोडवेज ने 11 फरवरी से अंबाला से दिल्ली और पंजाब मार्ग के लिए सीधी बस सेवा बंद की थी। पंजाब मार्ग अभी भी बंद है।
 
वीरवार को अंबाला डिपो ने दोपहर बाद तक दिल्ली के लिए अपनी 15 बसों को संचालन किया, 13 फरवरी को किसानों के दिल्ली कूच को देखते हुए प्रशासन ने 10 फरवरी से अंबाला में शंभू सीमा और शाहबाद में मारकंडा पुल पर बेरिगकेडिंग कर राष्ट्रीय राजमार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया था। इससे की किसान दिल्ली की ओर न जाएं। इसके बाद प्रशासन ने यातायात के रूट डायवर्ट कर दिए। जिसके कारण बसें दिल्ली से बसें दोसड़का, बराड़ा, साहा, पंचकूला होते हुए चंडीगढ़ पहुंच रही थी। इसी तरह से अंबाला से दिल्ली के लिए वाया साहा , बराडा, दोसड़का होते हुए दिल्ली बार्डर भालगढ़ तक ही बसें जा रही थी। अंबाला छावनी बस अड्डा से सुबह पांच बजे जयपुर के लिए पहली बस का संचालन किया गया। यह बस वाया शाहबाद, दिल्ली होते हुए जयपुर गई। डेढ़ घंटे बाद 6 बजकर 30 मिनट पर दूसरी बस दिल्ली के लिए रवाना की गई।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!