नूंह के नलहड़ महादेव मंदिर पहुंची ब्रज मंडल शोभा यात्रा, विश्व हिंदू परिषद के 51 लोगों ने किया जलाभिषेक

Edited By Ajay Kumar Sharma, Updated: 28 Aug, 2023 05:27 PM

braj mandal shobha yatra reached nuh s nalhad mahadev temple

शहर के नलहड़ महादेव शिव मंदिर में ब्रज मंडल शोभा यात्रा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची। नूंह शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए 3 गाड़ियों में 51 लोगों को साथ लेकर जिले की पुलिस मंदिर पहुंची, जहां यात्रा में आए लोग द्वारा महादेव को जल चढ़ाया।...

नूंह(अनिल मोहनिया): शहर के नलहड़ महादेव शिव मंदिर में ब्रज मंडल शोभा यात्रा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची। नूंह शिव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए 3 गाड़ियों में 51 लोगों को साथ लेकर जिले की पुलिस मंदिर पहुंची, जहां यात्रा में आए लोग द्वारा महादेव को जल चढ़ाया। इसके बाद 11 लोगों को यात्रा की परमिशन दी गई।

यात्रा में सबसे पहले महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव पहुंचे

PunjabKesari

यात्रा में सबसे पहले महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव पहुंचे और उनके बाद तीन ट्रैवल गाड़ियों में पुलिस की सुरक्षा के साथ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और सर्वजातीय हिंदू संगठन के लोग शिव मंदिर पहुंचे। विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार पहुंचे उन्होंने चलते-चलते मीडिया से बात की तो कहा कि अभी जल अभिषेक यात्रा के लिए आए हैं। यात्रा यहां से शुरू होकर फिरोजपुर झिरका जाएगी और समापन यात्रा का पुनहाना के श्रृंगार गांव में राधा कृष्ण मंदिर में होगा।

संत जगद्गुरु गुरुग्राम में आमरण अनशन पर बैठे

PunjabKesari

नूंह यात्रा में हिस्सा लेने अयोध्या से आए संत जगद्गुरु परमहंस आचार्य महाराज को प्रशासन ने गुरुग्राम सोहना टोल प्लाजा पर रोक दिया। इस कार्रवाई के विरोध में उन्होंने प्लाजा के पास ही आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

PunjabKesari

वहीं आईजी ममता सिंह ने कहा कि आज सुबह 4:30 से ही महादेव मंदिर पर श्रद्धालु पहुंचे और जलाभिषेक किया। बाहर के किसी भी व्यक्ति को यात्रा में आने की इजाजत नहीं दी गई थी। जिले के लोग अपने-अपने क्षेत्र के मंदिरों में जलाभिषेक करने की इजाजत थी। कुछ बजरंग दल विश्व हिंदू परिषद के लोग जरूर आए हैं। यह यात्रा शांतिपूर्ण तरीके से नलहड़ महादेव मंदिर तक पहुंची। 

                       (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)   

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!