ब्राह्मण समाज के मान सम्मान की लडाई के लिए तत्पर ब्राह्मण खाप हरियाणा: अशोक शर्मा

Edited By Isha, Updated: 28 Mar, 2024 05:59 PM

brahmin khap haryana ready to fight for the honor of brahmin community

ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बतलाया कि आज ब्राह्मण खाप हरियाणा, हरियाणा प्रांत के सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का काम कर रही है!  जिसका उदाहरण 17 मार्च को करनाल में आयोजित ब्राह्मण

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक शर्मा ने बतलाया कि आज ब्राह्मण खाप हरियाणा, हरियाणा प्रांत के सभी ब्राह्मणों को एक मंच पर लाने का काम कर रही है!  जिसका उदाहरण 17 मार्च को करनाल में आयोजित ब्राह्मण अधिवेशन में देखने को मिला जिसमें हरियाणा प्रदेश के हज़ारों लोगों ने भाग लिया! हरियाणा प्रदेश की पूरी संस्थाओं और गणमान्य व्यक्तियों ने एक मंच पर अपने विचार सांझा किये और समाज की राजनीतिक भागीदारी पर चर्चा की!

ब्राह्मण खाप के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हमारा उद्देश्य ब्राह्मण समाज की राजनीतिक हिस्सेदारी को सुनिशित करना और समाजिक तौर पर सुदृड् करना है! आज ब्राह्मण को सभी राजनीतिक पार्टियां वह सम्मान नही दे रही है जो हमारा होता था! लोक सभा चुनाव के अंदर ब्राह्मण समाज के अगर्णी लोग बैठ कर फैसला करेंगे कि हमे किस पार्टी को वोट देना है!  इसके लिए प्रदेश सतर की एक कमेटी बनाई जा रही है जो पूर्णतया समाज हित मे फैसला लेगी! हमारा अबकी बार पूरा ब्राह्मण समाज एकजुट होकर ऐसी पार्टी को समर्थन देगा जो हमें हमारी राजनीतिक हिस्सेदारी का हमारे समाज के मान सम्मान का पूरा पूरा हिस्सा देने का आश्वासन देगी

हमारे लोगों को समाज की भलाई करने मे महत्वपूर्ण योगदान देगी! ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष ने बतलाया कि ब्राह्मण खाप राजनीति करने के लिए नही बनाई गयी है बल्कि ब्राह्मण समाज को संरक्षण देने के लिए बनाई गयी है! अबकी बार जो भी पार्टी सत्ता में आएगी उसको ब्राह्मण का आशीर्वाद लेना ही पड़ेगा! हरियाणा के अंदर ब्राह्मण समाज की संख्या लगभग 28 लाख है अगर वो किसी को जिता सकते है तो हराने की ताकत भी रखते है! इसके लिए जून या जुलाई में लोक सभा चुनाव के बाद हमारे पड़ोसी राज्य राजस्थान की तर्ज पर हरियाणा प्रदेश के ब्राह्मण समाज के सभी लोग मिलकर एक महाअधिवेशन बुलाएँगे और अपनी एकजुटता को दरशाएँगे 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!