Edited By Manisha rana, Updated: 03 Apr, 2024 03:35 PM
लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। एक तरफ जहां चुनाव प्रचार का समय है वहीं कांग्रेस को लगातार झटका लग रहा है। अब बॉक्सर विजेंद्र सिंह कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए है।
हरियाणा डेस्क: लोकसभा चुनाव की सरगर्मी तेज हो चुकी है। एक तरफ जहां चुनाव प्रचार का समय है वहीं कांग्रेस को लगातार झटका लग रहा है। अब बॉक्सर विजेंद्र सिंह कांग्रेस का हाथ छोड़ बीजेपी में शामिल हो गए है। उन्होंने नई दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ली।
बता दें कि 2019 में कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए विजेंद्र को अपने पहले चुनाव में ही हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी वह पार्टी से जुड़े रहे, लेकिन दिसंबर 2023 में उन्होंने सोशल मीडिया पर राजनीति से संन्यास की बात कही थी। उनके इस बयान से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने पॉलिटिक्स से तौबा कर ली है। हालांकि इसके बाद में उन्होंने इसे खारिज करते हुए राजनीति में सक्रिय रहने का भी ऐलान किया था। 2024 में भिवानी से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)