लापरवाही: मंत्री पद से हटाए जाने के बाद भी नहीं बदला गया राज्य मंत्री के नाम का बोर्ड

Edited By Manisha rana, Updated: 08 Apr, 2024 11:21 AM

board name minister state was not changed after being removed post minister

हरियाणा में नायब सरकार को बने एक माह का समय पूरा होने को है। सैनी की नई सरकार में कई पुराने चेहरों को बदला गया है। इनमे मनोहर सरकार के मंत्री मंडल में इकलौती महिला मंत्री कमलेश ढांडा को भी मंत्री पद से हटाया गया था। उनकी जगह अब अंबाला कैंट से विधायक...

कैथल (जयपाल रसूलपुर) : हरियाणा में नायब सरकार को बने एक माह का समय पूरा होने को है। सैनी की नई सरकार में कई पुराने चेहरों को बदला गया है। इनमे मनोहर सरकार के मंत्री मंडल में इकलौती महिला मंत्री कमलेश ढांडा को भी मंत्री पद से हटाया गया था। उनकी जगह अब अंबाला कैंट से विधायक असीम गोयल को महिला एवं बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंप गई है। 

इतना समय गुजर जाने के बाद भी कैथल-अंबाला रोड पर लगे लोक निर्माण विभाग के साइन बॉर्डर पर अब भी कमलेश ढांडा को राज्य मंत्री दिखाया जा रहा है। जबकि उनके पास अब यह पद नहीं है। शहर में चर्चाएं चल रही है कि शायद मंत्री पद चले जाने के बाद भी विधायक से अपने पद का मोह नहीं जा रहा। इसीलिए आज तक न तो उन्होंने खुद साइन बोर्ड को बदलवाया और ना ही विभाग के किसी अधिकारियों ने इसके बदलने की हिम्मत दिखाई। 

विदित रहे कि हरियाणा में 12 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के इस्तीफा दिए जाने के बाद कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सैनी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की थी। नायब सैनी के साथ पांच विधायकों ने बतौर कैबिनेट मंत्री शपथ ग्रहण की थी। 19 मार्च को मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान एक कैबिनेट और सात राज्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की। 22 मार्च को सभी मंत्रियों को विभाग अलॉट कर दिए गए। मंत्रियों ने 23 मार्च को कार्यभार भी संभाल लिया। इस बारे में लोक निर्माण विभाग के अधीक्षक अभियंता जगबीर सिंह ने कहा कि यह मामला अभी तक उनके संज्ञान में आया है। आज ही अधिकारियों को इसको बदलने के निर्देश दिए जाएंगे।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!