कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर BKU करेगी किसान पंचायत, किसान संगठन और खापें भी होंगी शामिल

Edited By Manisha rana, Updated: 17 Feb, 2024 08:06 PM

bku will organize kisan panchayat on brahmasarovar in kurukshetra

किसानों अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। जिसे समर्थन देने के लिए भाकियू चढ़ूनी गुट ने आज हरियाणा के कई जिलों में ट्रैक्टर मार्च निकाला। वहीं, हरियाणा की भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) रविवार को कुरूक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर किसान पंचायत...

कुरुक्षेत्र: किसानों अपनी मांगों को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। जिसे समर्थन देने के लिए भाकियू चढ़ूनी गुट ने आज हरियाणा के कई जिलों में ट्रैक्टर मार्च निकाला। वहीं, हरियाणा की भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) रविवार को कुरूक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर पर किसान पंचायत करेगी। इसमें सभी किसान संगठन और खाप पंचायतें शामिल होंगी। इस पंचायत से हरियाणा में आंदोलन शुरू करने का फैसला लेकर ऐलान किया जाएगा। यूनियन के प्रधान गुरनाम चढ़ूनी इसकी अगुआई करेंगे।

बता दें कि केंद्र-किसानों की चंडीगढ़ में चौथी वार्ता से पहले शनिवार को राजपुरा में किसान नेताओं और पंजाब पुलिस के सीनियर अफसरों की मीटिंग हुई। हालांकि इसको लेकर कोई औपचारिक जानकारी शेयर नहीं की गई है। पिछली बार केंद्रीय मंत्रियों से मीटिंग होने से पहले भी यहां पंजाब के अफसर किसान नेताओं से मिले थे।

 

PunjabKesari

 

ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेड़ी चौपटा गांव में जुटेंगे किसान

हरियाणा पंजाब की सीमा शंभू व दातासिंह वाला बॉर्डर पर पंजाब के किसानों पर हुए लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागने, वाटर कैनन का प्रयोग करने व पुलिस द्वारा रास्ता रोकने के विरोध में शनिवार को हिसार के किसानों ने राजली गांव में बैठक की। बैठक में किसानों ने बड़ा निर्णय लिया कि रविवार को जिले के हजारों किसान ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर खेड़ी चौपटा गांव में जुटेंगे।

हरियाणा के जींद में किसान संगठनों और जनता सरकार मोर्चा के आह्वान पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अक्षय नरवाल समेत तीनों किसानों को रिहा करने तथा केस को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया। किसानों ने जिला प्रशासन को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है। रविवार को खटकड़ टोल प्लाजा पर धरना देने, उसे फ्री करवाने और सोमवार को बड़ा कदम उठाने की चेतावनी दी गई है।

 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!