मंत्री कृष्ण बेदी का दावा, 2019 में दोनों चुनाव जीतेगी भाजपा

Edited By Sudhir Pandey, Updated: 31 Dec, 2018 04:25 PM

bjp will win all elections in 2019 bedi

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से विधायक और मनोहर कैबिनेट में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने 2019 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे बेदी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 2019 में होने वाले...

कुरुक्षेत्र (विनोद खुंगर):कुरुक्षेत्र के शाहाबाद से विधायक और मनोहर कैबिनेट में राज्य मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने 2019 चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। कुरुक्षेत्र में एक कार्यक्रम में पहुंचे बेदी ने मीडिया से बातचीत में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी 2019 में होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगी। बेदी ने कहा कि देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाएगी और मोदी दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। बेदी ने कहा कि मोदी का दोबारा पीएम बनना देश के लिए हितकारी है और जिस प्रकार मोदी सरकार ने देशहित में काम किए हैं उससे लोग भाजपा को ही वोट देंगे। 

PunjabKesari

वहीं बेदी ने विधानसभा चुनाव को लेकर भी दोबारा सरकार बानने का दावा किया है। बेदी ने मीडियाकर्मियों को भी आश्वास्त किया कि विधानसभा चुनाव एक बार फिर भाजपा जीतेगी और मनोहर लाल फिर से प्रदेश के मुखिया बनेंगे। बेदी ने दावा किया कि प्रदेश की जनता 2014 विधानसभा चुनाव की कसर 2019 चुनाव में निकालेगी और 90 में 70 सीटें जितवाकर मनोहर लाल को दोबारा प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाएगी।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि हरियाणा के हित में जो कार्य मनोहर लाल ने किए हैं वो 50 साल में कोई भी सरकार नहीं कर पाई। बेदी ने इस दौरान चुनाव में इनेलो और कांग्रेस का सूपड़ा साफ करने की बात कही। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!