Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 05 Jul, 2018 09:41 AM
अम्बेदकर कालोनी की एक 16 साल की लड़की का 2 युवकों ने अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक लड़की को एक खंडहर मकान में लेकर गए थे। उन्होंने लड़की को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने इस बारे में कहीं शिकायत की तो उसके पूरे परिवार को खत्म कर...
भिवानी(पंकेस): अम्बेदकर कालोनी की एक 16 साल की लड़की का 2 युवकों ने अपहरण कर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोपी युवक लड़की को एक खंडहर मकान में लेकर गए थे। उन्होंने लड़की को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने इस बारे में कहीं शिकायत की तो उसके पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि गत रात वह घर पर सो रही थी। रात करीब डेढ़ बजे हालुवास गेट निवासी मोनू व सन्नी उनके घर में आ घुसे। उन्होंने उसका मुंह दबोच लिया। इसके बाद वे उसे साथ लगते एक खंडहर में ले गए। वहां उन दोनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे उसे खंडहर में ही छोड़कर फरार हो गए। जाने से पहले उन्होंने इस बारे में किसी को बताने पर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी दी।
पीड़िता ने घर आकर परिजनों को पूरी बात बताई। बाद में परिजन रात को उसे लेकर पुलिस के पास शिकायत देने पहुंचे। पुलिस ने रात को ही लड़की का मैडीकल परीक्षण करवा उसे परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।