Edited By kamal, Updated: 19 Apr, 2019 05:48 PM
गुरुग्राम लोकसभा में सियासी रंग और सुर्ख होता जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण हरियाणा के भाजपा सरकार...
गुरुग्राम (मोहित कुमार): गुरुग्राम लोकसभा में सियासी रंग और सुर्ख होता जा रहा है। इसी कड़ी में दक्षिण हरियाणा के भाजपा सरकार में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे और लोकसभा प्रत्याशी राव इंद्रजीत अपना नामांकन दाखिल कर चुनावी तैयारियों में जुट गए। नामांकन प्रक्रिया से पहले इंद्रजीत ने चुनावी संगम से सजे मंच पर भाजपाई दिग्गज़ों से सजी विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए तमाम वो काम गिनवाए जो मोदी सरकार द्वारा गुरुग्राम में किये थे। साथ ही इंद्रजीत ने 2019 लोकसभा चुनावों के अमर्यादित भाषा शैली के इस्तेमाल को राजनीति के लिए दुर्भाग्यपूर्ण बदलाव बताया। वहीं उन्होंने कहा कि यह राजनैतिक बदलाव राजनीति के लिए खतरनाक भी साबित होता जा रहा है।