धर्म सिंह छौक्कर के बीजेपी में शामिल होने की अफवाहों को भाई कंवर सिंह ने बताया झूठी

Edited By Manisha rana, Updated: 20 Jun, 2024 10:56 AM

bhai kanwar singh said rumours dharam singh choukkar joining bjp are false

समालखा से कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छौक्कर के पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की चर्चा चल रही है, लेकिन छौक्कर के छोटे भाई कवर सिंह छौक्कर ने कहा कि बदनाम करने के लिए अफवाह उड़ाई जा रही है।

हरियाणा डेस्क: समालखा से कांग्रेस के विधायक धर्म सिंह छौक्कर के पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने की चर्चा चल रही है, लेकिन छौक्कर के छोटे भाई कवर सिंह छौक्कर ने कहा कि बदनाम करने के लिए अफवाह उड़ाई जा रही है। उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है और समालखा से धर्म सिंह छौक्कर की टिकट पक्की है। इस बार फिर से वह विधायक बनेंगे। इसलिए बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि साल 2007 में भाई इंदर सिंह छौक्कर की मौत के बाद साल 2008 में धर्म सिंह छौक्कर राजनीति में आए। पहली बार हजकां की टिकट पर कांग्रेस के उम्मीदवार संजय छौक्कर को हराकर विधायक बने। इसके बाद वह कांग्रेस में शामिल हो गए। 2014 में धर्म सिंह छौक्कर ने कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ा, लेकिन हार का सामना करना पड़ा था। हारने के बाद भी 5 साल तक वे अपनी विधानसभा में एक्टिव रहे और 2019 में उन्होंने बीजेपी के शशिकांत कौशिक को हराया और दूसरी बार विधायक बने थे। 

वहीं विधायक धर्म सिंह छौक्कर निजी सहायक सचिन रुहल ने कहा कि आप सभी प्रियजनों को सूचित किया जाता है कि चौ. धर्म सिंह छौक्कर जी के बारे में बीजेपी में शामिल होने की जो खबर सोशल मीडिया व व्हाट्सप्प ग्रुप्स में फैलाई जा रही है, वह फर्जी व फेक है। हलके के सभी मजबूत कार्यकर्त्ता नेता जी व कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते रहे। कृपया अफवाहों पर ध्यान ना दें।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

Related Story

    Trending Topics

    Afghanistan

    134/10

    20.0

    India

    181/8

    20.0

    India win by 47 runs

    RR 6.70
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!