6 साल की बच्ची से हैवानियत, दरिंदे ने काटा, नोचा अौर दुष्कर्म किया(video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Mar, 2018 10:16 AM

गांव जफरपुर में 6 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को उठाकर उसे खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ड्यूटी में...

बराड़ा(अनिल कुमार): गांव जफरपुर में 6 वर्षीय एक नाबालिग लड़की को उठाकर उसे खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन बलात्कार करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलने पर हरकत में आई पुलिस ने आरोपी युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। वहीं ड्यूटी में तैनात डॉक्टर द्वारा बच्ची के परिजनों से अभद्र व्यवहार करने पर प्रदर्शन किया गया। 

जानकारी के अनुसार गांव जाफरपुर की एक 6 वर्षीय बच्ची गत दोपहर खाने की वस्तु लेने घर के नजदीक दुकान के लिए निकली थी। बच्ची को बीच रास्ते से गांव के मोनू (27) पुत्र दासराम खाने की वस्तु दिलवाने के बहाने दूर खेतों में ले गया। आरोपी युवक ने बच्ची के रेप करने की कोशिश की। बच्ची के मुंह पर अपने दांतों से भी काट खाया। शाम  तक जब बच्ची घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने बच्ची को खोजना शुरू कर दिया। देर शाम आरोपी बच्ची को घर से दूर गली में छोड़कर फरार हो गया। जब परिजनों को बच्ची मिली तो बहुत घबराई हुए थी। परिजनों ने बच्ची के मुंह पर निशान को देखकर बच्ची को पूछा तो उसने बताया की उसको गांव का एक युवक खेत में ले जाकर उसके सारे कपड़े उतारकर उसके साथ कुछ कर रहा था। परिजनों ने जानकारी मुलाना पुलिस को दी। पुलिस ने मुलाना सी.एच.सी. में बच्ची की डाक्टरी जांच करवाई। जहां डाक्टरों ने भी रेप की पुष्टि की है। 

परिजनों ने ड्यूटी डॉक्टर पर लगाए आरोप 
बच्ची के परिजनों में रात की ड्यूटी कर रहे डॉक्टर बीरबल पर आरोप लगाया कि उसने उन्हें सी.एच.सी. के बाहर निकाल दिया। परिजनों का कहना था की ड्यूटी के दौरान डॉक्टर नशे की हालत में नजर आ रहा था। परिजनों के उसके खिलाफ सी.एच.सी. के सामने नारेबाजी भी की।
PunjabKesari
अस्पताल में देर से पहुंची पुलिस 
घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोपी युवक को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया था लेकिन पुलिस का कोई भी कर्मचारी 2 घंटे तक बच्ची की डॉक्टरी करवाने अस्पताल नहीं पहुंचा। रात करीब डी.एस.पी. बराड़ा सुधीर तनेजा व थाना प्रभारी राजेश कुमार सी.एच.सी. पहुंचे। परिजनों का कहना था कि बच्ची लगभग 4 घंटे से भी ज्यादा समय अस्पताल में रही। गुस्साए ग्रामीणों का कहना था की स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज अपने कार्यकाल में मुलाना सी.एच.सी. में कभी औचक निरीक्षण करने नहीं पहुंचे।  

मुलाना थाना प्रभारी राजेश कुमार ने कहा कि आरोपी युवक की गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के खिलाफ मामला दर्ज जांच शुरू कर दी है। आरोपी को कोर्ट के पेश कर रिमांड कर लिया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!