बीटेक पास युवक ने जल्द अमीर बनने के चक्कर मे बनाया गिरोह, फिर दिया 14 चोरियों की वारदात को अंजाम

Edited By Isha, Updated: 23 Jan, 2024 08:51 AM

b tech pass youth formed a gang to get rich soon

गन्नौर में धान चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे थे, जिसके बाद गन्नौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी थी। गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम ने खोजबीन करते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी बवाना, दिल्ली के रहने वाले रितेश उर्फ...

गन्नौर (कपिल शर्मा):  गन्नौर में धान चोरी के मामले लगातार बढ़ रहे थे, जिसके बाद गन्नौर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियो की तलाश शुरू कर दी थी। गन्नौर क्राइम यूनिट की टीम ने खोजबीन करते हुए 3 आरोपियो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी बवाना, दिल्ली के रहने वाले रितेश उर्फ धर्मू व गन्नौर के शेखपुरा गांव के अजय उर्फ सोनू और सन्नी है। क्राइम यूनिट ने तीनों आरोपियों से 59 हजार रुपये की नकदी भी बरामद की। 

 थाना गन्नौर के अतिरिक्त थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में शेखपुरा गांव का अजय बीटेक पास है। वह दिल्ली के बवाना में एक ठेकेदार के पास नौकरी करता था। जहां उसकी मुलाकात बवाना, दिल्ली के रितेश के साथ हई। रितेश बवाना में ड्राइवरी का काम करता था। उन्होंने जल्द अमीर बनने के लालच में धान चोरी करने की योजना बना ली। इसके बाद अजय ने गांव के ही अपने दोस्त सन्नी को भी अपने साथ मिला लिया। सन्नी ग्रेजुएट है, लेकिन उस पर पहले भी लूटपाट के आरोप में थाना गन्नौर में मुकदमा दर्ज था। इसके बाद तीनों ने बवाना से टेंपो चोरी किए और सोनीपत जिले में धान चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। 

इसके साथ ही उन्होंने समालखा में भी धान चोरी किए। धान चोरी करने के बाद वह धान को बेच कर आपस में रुपये बांट लेते थे। गन्नौर, बड़ी बहालगढ़, सोनीपत, दिल्ली व समालखा में आरोपियो के खिलाफ करीब 14 मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपितों से गहनता से पूछताछ करेगी। पूछताछ के दौरान पुलिस आरोपितों से रुपयों की रिकवरी भी करेगी। इसके बाद आरोपितों को दूसरे मामलों में भी रिमांड पर लेगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!