पूर्व सीएम के बयान पर अशोक अरोड़ा का पलटवार, बोले- दिख रहा किसानों के प्रति कैसी है बीजेपी की मानसिकता

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 20 Apr, 2024 03:52 PM

ashok arora s counterattack on former cm s statement

लोकसभा चुनावों को लेकर सभी दलों के प्रत्याशी जनता के बीच में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं किसानों द्वारा भाजपा का विरोध किया गया।

कुरुक्षेत्र (रणदीप)लोकसभा चुनावों को लेकर सभी दलों के प्रत्याशी जनता के बीच में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं। वहीं किसानों द्वारा भाजपा का विरोध किया गया। जिसे लेकर हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग भाजपा का विरोध कर रहे हैं, वो सिरफिरे लोग है और उनका विरोध कांग्रेस पार्टी करवा रही है। वहीं इस मुद्दे पर बोलते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि भाजपा की मानसिकता किसानों के प्रति कैसी है जाहिर हो रही है तभी भाजपा का गांव के अंदर विरोध हो रहा है।

पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि भाजपा के समय में प्रदेश में किसानों के ऊपर लाठियां चली और पहली बार किसानों के ऊपर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया। जिसके चलते किसान रोष व्यक्त कर रहे है। जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस ये सब कुछ करवा रही है तो अशोक अरोड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा अन्याय के साथ खड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि किसी के साथ अन्याय होगा कांग्रेस हमेशा साथ देगी कांग्रेस हमेशा किसान संगठन के साथ खड़ी रही है।

किसानों को तुरंत देना चाहिए मुआवजाअशोक अरोड़ा

बीते कल कई जिलों में किसानों की ओलावृष्टि से हुई गेहूं की फसल बर्बाद बड़े पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि सरकार को तुरंत किसानों को मुआवजा देना चाहिए, क्योंकि कल की बेमौसमी बरसात से और ओलावृष्टि से किसानों का पीला सोना का काफी नुकसान हुआ है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!