"दिग्विजय कहीं से चुनाव लड़ लें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा..." रानियां दौरे पर अर्जुन चौटाला ने JJP पर किया हमला

Edited By Saurabh Pal, Updated: 10 Aug, 2024 08:35 PM

arjun chautala attacked jjp on his visit to rania

दो महीने बाद हरियाणा विधानसभा का चुनाव है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में इनेलो नेता अर्जुन सिंह चौटाला ने सिरसा जिले के रानियां का दौरा किया। बता दें कि अर्जुन चौटाला रानियां विधानसभा क्षेत्र से...

सिरसा (सतनाम सिंह): दो महीने बाद हरियाणा विधानसभा का चुनाव है। सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने जोर-शोर से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस कड़ी में इनेलो नेता अर्जुन सिंह चौटाला ने सिरसा जिले के रानियां का दौरा किया। बता दें कि अर्जुन चौटाला रानियां विधानसभा क्षेत्र से संभावित उम्मीदवार हैं। इस दौरान उन्होंने अपने चचेरे भाई दिग्विजय चौटाला पर भी निशाना साधा। 

इनेलो नेता अर्जुन चौटाला ने अपने चचेरे भाई एवं जेजेपी नेता दिग्विजय चौटाला पर हमला करते हुए कहा कि वे कहीं से चुनाव लड़ लें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा। जजपा के सभी उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। अर्जुन चौटाला ने प्रदेश की बीजेपी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। इस दौरान से वे मीडिया से रूबरू हुए और कहा कि इनेलो ने हमेशा से जनता की लड़ाई लड़ने का काम किया है। जनता के हितों को देखते हुए इनेलो ने योजनाएं बनाई हैं। इसके बाद अर्जुन चौटाला ने अपने दादा रणजीत सिंह चौटाला पर हमला किया और कहा कि इनेलो के कार्यों को मंत्री रणजीत सिंह चौटाला अपने कामकाज बता रहे हैं। रानियां से पूर्व विधायक कृष्ण कंबोज के जजपा छोड़ने पर प्रतिक्रिया देते हुए अर्जुन चौटाला ने कहा कि वे कहीं भी जाए, उससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। वैसे जजपा शून्य हो गई है। 

"मुख्यमंत्री घोषणा मंत्री बनकर रह गए हैं"

अर्जुन चौटाला ने सीएम नायब सिंह सैनी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा मंत्री बनकर रह गए हैं। वे सिर्फ घोषणाएं ही कर रहे हैं। घोषणाओं को पूरा करने के लिए सीएम के पास कोई प्लान नहीं है। सिरसा में राष्ट्रपति द्वारा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास हो चुका है, लेकिन अभी तक उद्गाटन नहीं हुआ। हलोपा और भाजपा के गठबंधन की चर्चाओं पर अर्जुन चौटाला का तंज कसते हुए कहा कि इस गठबंधन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। भाजपा सरकार में घमंड देखने को मिल रहा है। जल्द ही भाजपा का घमंड चकनाचूर होगा।

"हरियाणा के पानी का हक पंजाब सरकार दबाकर बैठी"

आम आदमी पार्टी के हरियाणा में चुनाव लड़ने की बात पर अर्जुन चौटाला ने तंज कसा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी से हरियाणा चुनाव पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उनके नेता हरियाणा के हकों को दबाकर बैठे हुए हैं। आज मानसून का सीजन होने के बावजूद हरियाणा ड्राई हो चुका है। नहरों में पानी नहीं है, जिस कारण किसान सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं। हरियाणा के पानी का हक पंजाब सरकार दबाकर बैठी है। आम आदमी पार्टी हरियाणा का क्या भला करेगी? उनकी पार्टी के नेता और पंजाब के सीएम भगवंत मान खुले मंच से हरियाणा को पानी देने से इनकार कर चुके हैं। हरियाणा में आम आदमी पार्टी को कुछ भी नहीं मिलेगा। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!