Edited By Manisha rana, Updated: 04 Oct, 2023 03:39 PM

फसल की खरीद पर हरियाणा आप वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का बयान सामने आया है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा धान खरीद को लेकर किए गए वादों पर सवाल उठाए।
चंडीगढ़ : फसल की खरीद पर हरियाणा आप वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा का बयान सामने आया है। उन्होंने हरियाणा सरकार द्वारा धान खरीद को लेकर किए गए वादों पर सवाल उठाए।
अनुराग ढांडा ने कहा कि सरकार लगातार किसानों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि लाखों टन धान मंडियों में पड़ा है। सरकार खरीद की सही व्यवस्था नहीं कर रही है। सरकार केवल दावे करती है कि सभी इंतजाम कर लिए गए हैं। बाजरे की क्वालिटी खराब बता कर प्राइवेट हाथों में फसल बेचने पर मजबूर किया जा रहा है। ढांडा ने कहा कि किसानों को एमएसपी नहीं मिल रहा है। किसानों को पोर्टल की वजह से परेशान होना पड़ रहा है। अधिकारी कुर्सियों पर बैठे हैं।
आप वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री जी तुरंत इसका समाधान करें। अगर किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतरेगी। आम आदमी पार्टी किसानों के मुद्दे पर किसी भी तरह का समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी। आप पार्टी किसानों को उनका हक दिलवाना जानती है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)