Edited By Punjab Kesari, Updated: 03 Dec, 2017 06:40 PM
केंद्र व प्रदेश की सरकार भले ही सबका साथ सबका विकास का नारा दे रहे हो लेकिन भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की गतिविधियों ेसे विपक्षियों ने भी चुटकी लेना शुरु कर दिया। सैनी की बातों का समर्थन करते हुए कांग्रेसी नेता देवेंद्र बबली ने कांगे्रस कार्यकर्ता...
टोहाना(सुशील सिंगला): केंद्र व प्रदेश की सरकार भले ही सबका साथ सबका विकास का नारा दे रहे हो लेकिन भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की गतिविधियों ेसे विपक्षियों ने भी चुटकी लेना शुरु कर दिया। सैनी की बातों का समर्थन करते हुए कांग्रेसी नेता देवेंद्र बबली ने कांगे्रस कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।
बबली ने कहा कि जिस सरकार से उसकी पार्टी का सांसद ही खुश नही हो वह आमजन को कैसे खुश कर सकती है। उन्होंने बताया कि, उनके पैतृक गांव बिढाईखेडा में हर वर्ष की तरह इस बार भी एक जनवरी को मधुर मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्य रूप से कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर मुख्यतिथि होंगें। इस दिन तथा उस दिन सरकार की जनविरोधी नीतियो बारे आमजन को बताया जाएगा। बबली ने इस दौरान भाजपा सरकार पर प्रदेश जात पात की राजनिति करने व 36 बिरादरियों को बांट कर वोट हासिल करने का आरोप भी लगाया।