"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना

Edited By Harman, Updated: 15 Aug, 2026 04:30 PM

anil vij took a dig at mallikarjun kharge

अनिल विज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर खरगे को सीधे संबोधित करते हुए कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद दिये गये उनके संबोधन का जिक्र किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ' खरगे जी, कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण के बाद बोलते हुए आपने बताया कांग्रेस ने...

हरियाणा डेस्क : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने शनिवार को मल्लिकार्जुन खरगे के स्वतंत्रता दिवस संबोधन को लेकर तीखा हमला बोला और कहा कि कांग्रेस देश को अपने योगदान के बारे में बताने के साथ-साथ देश के विभाजन और 1984 की सिख विरोधी हिंसा के बारे में भी जनता को बताये।

अनिल विज ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर खरगे को सीधे संबोधित करते हुए कांग्रेस मुख्यालय में ध्वजारोहण के बाद दिये गये उनके संबोधन का जिक्र किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में कहा, ' खरगे जी, कांग्रेस भवन में ध्वजारोहण के बाद बोलते हुए आपने बताया कांग्रेस ने इस देश को क्या दिया। 

इनको यह भी तो बताइए कि देश विभाजन के समय कांग्रेस की वजह से करोड़ों लोग बेघर हो गये और लगभग 10 लाख लोग मारे गये थे। ' उन्होंने इसके साथ ही 1984 की सिख विरोधी हिंसा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि  खरगे को यह भी बताना चाहिए कि उस समय हजारों सिख मारे गये थे। 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!