खट्टर के समक्ष जीतने और नायब को विधानसभा सीट जीत हासिल करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने वाली: विज

Edited By Isha, Updated: 20 Mar, 2024 07:07 PM

anil vij statment

प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि इंसान को हर हाल में सम रहना चाहिए। बुरा वक्त आने पर किसी को उदास नहीं होना चाहिए तो अच्छे वक्त में आपे से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत से ही...

चंडीगढ़(चन्द्र शेखर धरणी) :  प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि इंसान को हर हाल में  खुशरहना चाहिए। बुरा वक्त आने पर किसी को उदास नहीं होना चाहिए तो अच्छे वक्त में आपे से बाहर नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वे अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत से ही जनता व जमीन से जुडे रहे हैं। जब वे मंत्री पद पर विराजमान थे तब भी वे रोजाना अंबाला के मुख्य चौराहे पर अपने साथियों के साथ चाय पीते हुए चर्चा करते थे और अब जबकि वे मंत्रीमंडल में नहीं हैं तब भी उनका यही रूटीन है़। विशेष बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि वे सरकार या हाईकमान से जरा भी नाराज नहीं थे लेकिन किसी ने उनसे आकर बात ही नहीं की, ऐसे में उनके मानने या न मानने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है। अनिल विज ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा अच्छे मंत्रीमंडल का गठन किया गया है और उन्हें उम्मीद ही नहीं बल्कि विश्वास है कि नई सरकार प्रदेश के विकास के लिए बेहतर तरीके से काम करेगी।

 उन्होंने कहा कि लोक सभा चुनाव का आगाज हो चुका है और उन्होंने पहले भी कहा है कि हरियाणा सरकार 11 सीटें जीत कर भाजपा हाईकमान की झोली में डालेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की केवल 10 सीटें ही गिनी जाती है जबकि हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ की एक सीट को लोग भूल जाते हैं। ऐसे में राजधानी चंडीगढ़ की एक सीट पर भी भाजपा ही जीत हासिल करेगी। पूर्व मंत्री ने कहा कि करनाल सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के समक्ष लोकसभा चुनाव को जीतने और मुख्यमंत्री नायब सिंह को विधानसभा सीट पर जीत हासिल करने में किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने वाली है। दोनों के समक्ष किसी प्रकार की कोई चुनौती नहीं होगी। क्योंकि मनोहर लाल करनाल से विधायक रहे हैं, ऐसे में जनता उनके कार्य करने की क्षमता को जानती है तो नायाब सिंह को बतौर सीएम स्वीकार करने के लिए जनता आतुर है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए कहा कि देश की आजादी के बाद कभी किसी नेता का विजन ऐसा नहीं रहा जैसा नरेंद्र मोदी का है। नरेंद्र मोदी साल 2029 का विजन लेकर नहीं बल्कि 2047 तक देश को विकसित बनाने की सोच से काम कर रहे हैं। ऐसे में यह प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व बनता है कि वे उन्हें मजबूत बनाने के लिए अपना सहयोग प्रदान करे। 

जेजेपी से गठबंधन टूटने के कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि गठबंधन क्यों हुआ था, उन्हें इसकी भी जानकारी नहीं है और टूटने के बारे में भी पता नहीं था। हाईकमान के आदेश पर ही गठबंधन हुआ था और हाईकमान के निर्देश पर गठबंधन को तोडा गया है। उन्होंने कहा कि सीएम को बदला जाना बहुत बडी घटना होती है। मनोहर लाल खट्टर द्वारा इस्तीफा दिए जाने से पहले तक उन्हें इसकी जानकारी नहीं थी। इसके साथ ही उन्हें पर्यवेक्षकों के चंडीगढ़ में आने की सूचना भी नहीं थी। उनके आने के बाद ही उन्हें पता चला था। कांग्रेस पर कटाक्ष करतेसहुए उन्होंने कहा कि आदिकाल में राक्षस सदा शक्ति के साथ लडा करते थे और इतिहास गवाह है कि शक्ति की सदा जीत हुई है। 4 जून को यह बात एक बार फिर से साबित हो जाएगी कि शक्ति ही जीतती है और राक्षस सदा हारते हैं। राहुल गांधी पर बोलते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेसियों की मजबूरी है कि वे नेहरू और गांधी के अलावा अपना वजूद सोच नहीं सकते हैं। राहुल गांधी में कितनी बौद्धिक क्षमता है, वे क्या सोच रखते हैं और देश को लेकर वे कितने गंभीर हैं, इसका उदाहरण वे समय समय पर देते रहते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!