सिक्कों से तौली जा रही थीं बसपा उम्मीदवार, अचानक तराजू टूटने से हुई हादसे का शिकार

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 28 May, 2024 12:59 PM

an iron thorn fell on ritu singh s head

चंडीगढ़ से बसपा उम्मीदवार डॉ ऋतु सिंह हादसे का शिकार हो गई हैं। उनके सिर में काफी चोट आई है। उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा, जहां उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं।

चंडीगढ़ (चंद्र शेखर धरणी): चंडीगढ़ से बसपा उम्मीदवार डॉ ऋतु सिंह हादसे का शिकार हो गई हैं। उनके सिर में काफी चोट आई है। उन्हें हॉस्पिटल ले जाना पड़ा, जहां उनके सिर पर टांके लगाए गए हैं। बता दें कि सोमवार को एक कालोनी में पार्टी कार्यकर्ता डॉ ऋतु सिंह को सिक्कों से तौल रहे थे। इसी वक्त लकड़ी का तमगा टूटकर उनके सिर में लग गया और वो बुरी तरह घायल हो गईं। इसके बाद उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उनके सिर पर कुछ टांके लगे और उसके बाद घर भेज दिया गया।  उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

PunjabKesari

बता दे कि इस हादसे के चलते रितु सिंह के समर्थकों में हड़कंप मचा रहा। फिलहाल, अब रितु सिंह ठीक हैं, उनका इलाज चल रहा है। बसपा ने चंडीगढ़ से डॉक्टर ऋतु सिंह को मैदान में उतारा है। ऋतु दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व प्रोफेसर रही हैं। वो दौलत राम कॉलेज से जुड़ी हुई थीं और मनोविज्ञान विषय की जानकार थीं। वो यूनिवर्सिटी में भी दलितों के लिए आवाज उठाने के लिए जानी जाती थीं। जब उन्हें बर्खास्त किया गया था तो खूब आंदोलन हुआ था। उन्होंने कथित जाति उत्पीड़न को लेकर सितंबर 2023 में कला संकाय, नॉर्थ कैंपस, दिल्ली विश्वविद्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन भी किया था। इसके बाद उन्हें विश्वविद्यालय से निकाल दिया गया था और उनका कॉन्ट्रैक्ट आगे नहीं बढ़ाया गया था।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!