जींद में अमित शाह की रैली की अंतिम तैयारियों के लिए प्रदेश भाजपा आज करेगी मंथन

Edited By Punjab Kesari, Updated: 10 Feb, 2018 02:55 PM

amit shah s rally in jind to be finalized

15 फरवरी की अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश की संपूर्ण भाजपा नेतृत्व शनिवार को शहर के एक निजी होटल में मंथन करेंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दीप होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा जनता से रैली को लेकर किसी प्रकार...

जींद(सुनील मराठा): 15 फरवरी की अमित शाह की रैली को सफल बनाने के लिए प्रदेश की संपूर्ण भाजपा नेतृत्व शनिवार को शहर के एक निजी होटल में मंथन करेंगे। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने दीप होटल में पत्रकार वार्ता के दौरान कहा कि भाजपा जनता से रैली को लेकर किसी प्रकार का टकराव नहीं चाहती। जनता को अपनी मांगे मनवाने के लिए आंदोलन करने से कोई नहीं रोक सकता। अपने हकों के लिए सभी को आंदोलन और रैली करने का अधिकार है। जाट आंदोनलकारियों पर बोलते हुए कहा कि प्रत्येक समस्या का समाधान बातचीत के द्वारा होना संभव है। 

आज तक प्रदेश में कितने भी बड़े आंदोलन हुए हो सभी का हल बातचीत में निकला है। उन्होंने दूसरे दलों पर रैली को रोकने के सवाल पर कहा कि आज तक किसी संगठन ने किसी भी दूसरे दल की रैली में कोई बाधा नहीं पहुंचाई। बराला ने कहा कि जाट समाज की ज्यादातर मांगे मान ली गई है। कुछ मांगो पर कानूनी अड़चन है। वह भी कुछ समय में पूरी हो जाएगी। सांसद सैनी द्वारा जाट समाज के सामने झुकने के सवाल पर बराला ने कहा कि सरकार का काम ही जनता की मांगों को पूरा करना है। रैली की सफलता को लेकर उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 32 लाख प्राथमिक कार्यकर्ता है। जो शाह की रैली का चार चांद लगाने का काम करेंगे।

कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि अमित शाह जाट समाज के सबसे बड़े समर्थक है। उन्होंने जाटों की सभी मांगों को पूरी करवाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। विधानसभा में जाटों की मांगों को लेकर 5 मिनट में विधेयक पास करवाने का काम भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने किया। इसके अतिरिक्त केंद्रीय इस्पात मंत्री वीरेंद्र सिंह के निवास पर जाट समाज की मांगों को मनवाने के लिए बैठक की।जाट समाज की जो भी मांग, मुआवजे, नौकरी, आरक्षण की सभी को पूरा करने का काम किया। इनैलो पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि इनैलो ने शुरू से ही काले कारनामे किए है। इन कारनामों के कारण आज इनैलो का नेतृत्व जेल में है। अब इनैलों ने अपना झंडा बदलकर अपने काले कारनामों के साथ मिलाने का काम किया है। जाट आंदोलनकारियों पर बोलते हुए कृषि मंत्री ओपी धनखड़ ने कहा कि जनता सदैव ही सरकार के खिलाफ आंदोलन करती है। अपनी मांगों को लेकर सभी को आंदोलन करने की पूरी आजादी है।


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!