जींद में सर्व कर्मचारियों ने की ललकार रैली, अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी धमकी(Video)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 30 Apr, 2018 11:11 AM

जींद सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा हुडा ग्राउड में ललकार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली ने कर्मचारियों की अब तक हुई सभी रैलियों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। इस रैली में गोहाना, रोहतक, भिवानी, हांसी, नरवाना, कैथल, करनाल व पानीपत आदि के....

जींद(विजेंद्र कुमार):  जींद सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा हुडा ग्राउड में ललकार रैली का आयोजन किया गया। इस रैली ने कर्मचारियों की अब तक हुई सभी रैलियों के रिकार्ड ध्वस्त कर दिए। इस रैली में गोहाना, रोहतक, भिवानी, हांसी, नरवाना, कैथल, करनाल व पानीपत आदि के कर्मचारी मोटर साईकिलों के जलूस के साथ रैली मे पहुंचे।  भीषण गर्मी के बावजूद कर्मचारियों का आक्रोष देखते ही बन रहा था।


ललकार रैली में सरकार पर घोषणा पत्र में किये वायदों पर अमल न करने और कर्मचारियो की मांगो के प्रति घोर उपेक्षापूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए निर्णायक आन्दोलन का ऐलान किया गया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रदेषाध्यक्ष धर्मबीर फौगाट ने आन्दोलन की घोषणा करते हुए कहा कि 20 मई 2018 को पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर मन्त्रियों एवं सांसदो के आवास पर प्रदर्शन किए जाएगे।

17 जून को सभी विभागों में अलग-अलग नामों से कार्यरत अनुबन्ध, डी.सी. रेट, सक्षम, एवं अप्रेन्टिस कर्मचारियों का रोहतक में राज्य स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। आन्दोलन के अगले चरण में 27 जुलाई को प्रदेश के कर्मचारी जेल भरो आन्दोलन के तहत जिला मुख्यालयों पर सामूहिक गिरफ्तारियां देगे। इसके बाद कर्मचारी मानसून सत्र के दूसरे दिन विधानसभा में कूच करेंगे। उन्होने ऐलान किया है कि अगर सरकार ने मांगो का समाधान नही किया तो प्रदेश के कर्मचारी अनिश्चितकालीन हडताल करेंगे। जिसकी तारीख की घोषणा चण्डीगढ विधान सभा कूच में की जाएगी। 

संघ के प्रदेषाध्यक्ष ने कहा कि एक से 8 जुलाई तक सभी मन्त्रियों और विधायकों को मांगो का ज्ञापन देकर विधानसभा में कर्मचारियों के लिए आवाज बुलन्द करने का अनुरोध किया जाएगा। 10 जुलाई से विधानसभा सत्र तक जन सेवाओं एंव रोजगार की रक्षा और सरकार की जन विरोधी नितियों के खिलाफ जनमत तैयार करने के लिए गांव एवं शहरो में जनसभाएं आयोजित की जाएगी। 

रैली में उपस्थित कर्मचारियों की भीड़ ने तालियों की गडगड़ाहट व गगंन बेदी नारो के साथ घोषित आन्दोलन का पुरजोर समर्थन किया। रैली में आई.टी.आई. में कार्यरत अनुबन्ध अनुदेशकों व हरियाणा अग्निशमन विभाग में कार्यरत फायरमैन व चालकों के पदो को रिक्त मानकर की गई भर्ती प्रक्रिया से उनकी होने वाली संभावित छटनी पर रोक लगाने की मांग की गई।

हुडा ग्राउड में आयोजित ललकार रैली में पारित किए प्रस्ताव में नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा 9,10,11 मई 2018 को होने वाली तीन दिवसीय राज्यव्यापी हडताल का पुरजोर समर्थन करने का निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय किसान सभा हरियाणा के महासचिव फूलसिंह श्योकंद, सी.आई.टी.यू. हरियाणा के महासचिव जयभगवान सिंह, रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रधान आर.सी. जग्गा व सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व महासचिव सत्यपाल सिवाच ने सरकार पर जन सेवाओं को निजी हाथों में सौपने, बेरोजगार नौजवानो को स्थाई रोजगार न देने और जाति व धर्म के आधार पर मेहनतकषो की एकता तोडने के प्रयास करने का आरोप लगाते हुए घोषित आन्दोलन का अपने अपने सगठनो की और से पुरजोर समर्थन करने का ऐलान किया।

आशा वर्कर यूनियन हरियाणा की प्रधान प्रवेश कुमारी व महासचिव सुरेखा, मिड डे मिल की प्रधान सरोज दुजाना, आगनवाडी वर्कर व हैल्पर की महासचिव शकुन्तला ने रैली को सम्बोधित करते हुए सरकार से उनके साथ हुए समझौतों को पूरी तरह से लागू करने की मांग की और घोषित आन्दोलन का समर्थन किया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!