अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने आरक्षण पर की ये मांग, महान विभूतियों पर की टिप्पणियों का किया विरोध

Edited By Deepak Kumar, Updated: 27 Apr, 2025 06:12 PM

all india kshatriya mahasabha demands reservation on economic basis

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि विभिन्न क्षत्रिय संगठनों को एक बैनर तले लाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का गठन किया गया है। पूर्व सांसद आनंद मोहन को इसका राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है।...

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि विभिन्न क्षत्रिय संगठनों को एक बैनर तले लाने के उद्देश्य से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का गठन किया गया है। पूर्व सांसद आनंद मोहन को इसका राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। महासभा का मूल उद्देश्य समाज में एकता और समरसता स्थापित करना है।

महान विभूतियों पर आपत्तिजनक टिप्पणियों का विरोध

महेंद्र सिंह तंवर ने राज्यसभा में समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल द्वारा महाराणा सांगा पर दिए गए आपत्तिजनक बयान की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि जो महापुरुष देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर गए, उन्हें जातीय खांचों में बांटना राष्ट्रहित में नहीं है। पूरा देश इस टिप्पणी से आहत है। 

आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग

महासभा ने स्पष्ट मांग की कि देश में आरक्षण केवल आर्थिक आधार पर लागू किया जाए। तंवर ने आरोप लगाया कि राजनीतिक दल केवल वोट बैंक की राजनीति के लिए समाज को जाति और धर्म में बांट रहे हैं, जो सामाजिक ताने-बाने के लिए घातक है।

समाज जागरण का संकल्प

महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक जाकर भाईचारे और एकता का संदेश पहुंचाया जाएगा। देशभर में जनजागरूकता अभियान चलाकर सामाजिक विषमता को समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा।

महाराणा प्रताप जयंती पर महासम्मेलन

9 मई को करनाल जिले के ऐतिहासिक गांव में महाराणा प्रताप जयंती का आयोजन किया जाएगा। इस समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। महेंद्र सिंह तंवर ने अधिक से अधिक लोगों को इस ऐतिहासिक आयोजन से जोड़ने के लिए व्यापक स्तर पर निमंत्रण अभियान शुरू किया है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Royal Challengers Bengaluru

    190/9

    20.0

    Punjab Kings

    184/7

    20.0

    Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

    RR 9.50
    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!