Edited By Manisha rana, Updated: 01 Mar, 2021 08:34 AM
थाना कृष्णा गेट पुलिस ने मलेशिया भेजने के नाम पर 1 लाख 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी अनिक दत्त साहनेवाल पंजाब को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देत हुए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुभाष चंद्र ने ...
कुरुक्षेत्र : थाना कृष्णा गेट पुलिस ने मलेशिया भेजने के नाम पर 1 लाख 10 हजार रुपए की धोखाधड़ी करने के एक आरोपी अनिक दत्त साहनेवाल पंजाब को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी देत हुए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुभाष चंद्र ने बताया कि 7 अक्तूबर 2019 को अमृतपाल कुरुक्षेत्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कम्पयूटर सैन्टर में कम्पयूटर सीखने के लिए जाता था। संदीप कौर कुरुक्षेत्र भी वहां कम्पयूटर सीखने के लिए आती थी। उस दौरान उसकी जान पहचान संदीप कौर से हो गई।
कुछ दिनों बाद संदीप कौर अचानक अमरीका चली गई। उसने उसके पास विदेश से फोन करके बताया कि जिस एजैंट ने उसे बाहर भेजा है, वह उसका खास जानकार है। वह अपने भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को भी विदेश जाने के लिए वीजा लगवा रही है। अगर वह भी विदेश जाना चाहता है तो कम से कम पैसों में वीजा लगवा देगी। वह उसकी बातों में आ गया। वह उसके भाई गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी से मिला। उसके भाई ने फोन पर उसकी बात एजैन्ट से करवाई। एजैन्ट ने उसको कहा कि वह उसको पासपोर्ट, अन्य दस्तावेज तथा 80 हजार रुपए भेज दे। उसने दोबारा संदीप कौर से बात की, जिसने कहा कि एजैंट उसका जानकार है और वह उसको भी उससे मिलवा देगी। जिसके बाद उसने पासपोर्ट, अन्य दस्तावेज तथा कुल 1 लाख 10 हजार रुपए एजैन्ट को दे दिए।
कुछ समय बीतने के बाद जब उसने वीजा बारे बात की तो उन्होंने लारे लगाने शुरू कर दिए और न तो उसके पैसे दिए न ही वीजा लगवाया। फिर उन्होंने उसे 80 हजार रुपए का एजैंट का चैक दे दिया। उसने खाता में चैक लगाया तो आरोपी द्वारा दिया हुआ चैक बैंक से डिसओनर हो गया उसके बाद वह कई बार आरोपी के घर गया तो वे लारे लगाते रहे कि वह उसके पैसे दे देंगे। मामले की जांच सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह को सौंपी गई। सहायक उप निरीक्षक शमशेर सिंह ने आरोपी को गिरफ्तार करके माननीय अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश से आरोपी को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)