Edited By Isha, Updated: 07 Feb, 2024 05:43 PM
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी को नशे में प्रयोग होने वाली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता तो पहले कॉल कर मिलने का दबाव बनाया था। उसके बाद जबरन घर में घुसकर
सोनीपत : खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में अनुसूचित जाति की किशोरी को नशे में प्रयोग होने वाली गोलियां खिलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने पीड़िता तो पहले कॉल कर मिलने का दबाव बनाया था। उसके बाद जबरन घर में घुसकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता ने मामले की शिकायत खरखौदा थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
खरखौदा थाना के गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी पड़ोस के गांव में दसवीं कक्षा में पढ़ती है। उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि 21 जनवरी को गांव के धांधू ने उन्हें कॉल की थी। उसके बाद 22 जनवरी को कॉल कर फिर से मिलने को दबाव बनाया और नहीं मिलने पर परिवार सहित मारने की धमकी दी। उसके बाद आरोपी ने 24 जनवरी को उनके घर में घुस आया और बेटी को धमकी देकर छेड़छाड़ की।
इतना ही नहीं वह 31 जनवरी की रात को उनके घर में घुस गया। आरोपी उनकी बेटी को छत पर बने कमरे में ले गया और जबरन नशे में प्रयोग होने वाली चार गोलियां उनकी बेटी के मुंह में डाल दी। जिससे वह बेसुध हो गई। आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। साथ ही जातिसूचक शब्द कहते हुए धमकी दी कि किसी को बताया तो जान से मार देगा। जिसके बाद से उनकी बेटी डरी-सहमी रहने लगी। उन्होंने बेटी से पूछा तो मामले का पता लगा। जिस पर पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने इस संबंध में दुष्कर्म, एससीएसटी एक्ट, धमकी देने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।