खाता हैक कर बनाया Paytm अकाऊंट, कर डाली 2 लाख रुपए की खरीदारी

Edited By Isha, Updated: 07 Mar, 2020 12:08 PM

account hacked and created paytm account taxed 2 lakh

दादरी जिले के गांव फौगाट निवासी बुजुर्ग महिला का खाता हैक कर उससे पे.टी.एम. अकाऊंट बनाकर खाते से 2 लाख 41 हजार रुपए की खरीदारी कर डाली। महिला को धोखाधड़ी के बारे में उस समय पता.....

भिवानी : दादरी जिले के गांव फौगाट निवासी बुजुर्ग महिला का खाता हैक कर उससे पे.टी.एम. अकाऊंट बनाकर खाते से 2 लाख 41 हजार रुपए की खरीदारी कर डाली। महिला को धोखाधड़ी के बारे में उस समय पता चला जब वह बैंक से पैंशन की राशि निकलवाने के लिए गई। गांव फौगाट निवासी वीरभान सिंह ने बताया कि वह भारतीय सेना में हवलदार के पद पर तैनात था। करीब 2 दशक पहले ट्रेनिंग के दौरान हुए हादसे में वह दिव्यांग हो गया था जिसके चलते वह अब घर में ही रहता है।

वीरभान ने बताया कि उसकी पत्नी सुदेश देवी का गांव सांजरवास स्थित सैंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाता है। इस खाते में उसकी वृद्धावस्था पैंशन की राशि आती है। वीरभान ने बताया कि उसकी पत्नी के पास कीपैड वाला मोबाइल फोन है। साथ ही उसकी पत्नी के खाते से मोबाइल नम्बर भी लिंक करवाया हुआ है।

बीती 18 जनवरी को उसकी पत्नी खाते से 3 हजार रुपए निकलवा कर लाई थी। बाद में 20 फरवरी को उसकी पत्नी खाते से 2250 रुपए निकलवा कर लाई लेकिन जब उसने खाते में शेष राशि को देखा तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। वीरभान ने बताया कि उसकी पत्नी के खाते से 2 लाख से अधिक की राशि गायब थी। जब उन्होंने बैंक शाखा से खाते की स्टेटमैंट निकलवाई तो उनके खाते से पे.टी.एम. आई.डी. बनाकर 2 लाख 41 हजार रुपए की खरीदारी की जा चुकी थी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!