हरियाणा की इस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे अभय चौटाला, प्रकाश भारती ने दी जानकारी

Edited By Manisha rana, Updated: 16 Mar, 2024 12:33 PM

abhay chautala will contest elections from this lok sabha seat haryana

लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो पार्टी ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इनेलो राष्ट्रीय उपप्रधान प्रकाश भारती ने जानकारी है कि अभय चौटाला कुरुक्षेत्र से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे।

कुरुक्षेत्र (रणदीप) : लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो पार्टी ने भी अपने पत्ते खोलने शुरू कर दिए हैं। इसकी जानकारी देते हुए इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान प्रकाश भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकसभा चुनाव के लिए इनेलो ने कुरुक्षेत्र से राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय चौटाला के नाम की घोषणा की गई है।

इस मौके पर इनेलो राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम सिंह राणा व पूर्व विधायक इनेलो भी मौजूद रहे। इनके अलावा इनेलो अनुशासन समिति के चैयरमैन शेर सिंह बड़शामी भी मौजूद रहे। दूसरी तरफ कुरुक्षेत्र से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन के प्रत्याशी सुशील गुप्ता है जबकि भाजपा की तरफ से अभी तक प्रत्याशी के नाम का ऐलान नहीं किया गया है।

बता दें कि अभय चौटाला के इनेलो के महासचिव है तथा ओमप्रकाश चौटाला के बेटे है। अभय चौटाला ऐलनाबाद से विधायक है। इससे पहले अभय ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र से वर्ष 2004 में चुनाव लड़ा था। इस दौरान कांग्रेस प्रत्याशी नवीन जिंदल ने एक लाख 60 हजार वोटों से हराया था।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!