विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी का शंखनाद, करनाल में प्रदेशस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में पोस्टर लांच

Edited By Nitish Jamwal, Updated: 25 Jun, 2024 07:21 PM

aam aadmi party s announcement for the assembly elections

आम आदमी पार्टी का प्रदर्शस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को करनाल में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप...

चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी का प्रदर्शस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को करनाल में आयोजित किया गया। इसमें प्रदेशभर से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) और राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मुख्य तौर पर मौजूद रहे। इस दौरान पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने हरियाणा में सरकार बनाने की हुंकार भरी। इस दौरान बदलेंगे हरियाणा का हाल, अब लायेंगे केजरीवाल पोस्टर भी लांच किया गया। कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में हरियाणा में सत्ता परिवर्तन की हुंकार भरी। 

PunjabKesari

डॉ संदीप पाठक ने कहा कि आप ऐसी पार्टी के साथ खड़े हैं जिसमें संघर्ष ही संघर्ष है। ऐसे महान कार्यकताओं को मेरा प्रणाम है। यदि देश में कोई सच्चा देशभक्त है तो वो आप लोग हो। जब जब आपकी परीक्षा की घड़ी आएगी तब कायर और गद्दार सबसे पहले आपको छोड़कर जाएंगे। आज आप अपने लिए नहीं बल्कि हरियाणा के भविष्य को बनाने के लिए आए हैं। मैं आपको आश्वस्त करता हूं कि आप सही जगह खड़े हो। उन्होंने कहा जरूरी नहीं है कि कोई चीज पुरानी है तो वो अच्छी है। जब भी धर्म और अधर्म की लड़ाई होती है तो महाभारत में एक तरफ 5 पांडव थे और दूसरी तरफ कौरवों की विशाल सेना थी। लेकिन जो भी धर्म के पक्ष में थे वो पांडवों के साथ जुड़ते चले गए। धर्म का साथ देना बहुत कठिन होता है, लेकिन जीत अंत में सत्य की होती है। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने एक बार मौका सबको दिया है। जीत कर बीजेपी की गोद में बैठने वाली जेजेपी को भी मौका दिया। अब हरियाणा की जनता को सोचना होगा कि 10 एक पार्टी को और 10 साल दूसरी पार्टी को मौका दिया लेकिन उन्होंने हरियाणा के लिए क्या किया। इन दिनों पार्टियों ने मिलकर बार बार धोखा दिया है। इसलिए इस बार एक ही नारा है वो है बदलाव। यदि हरियाणा में बड़ा बदलाव चाहिए तो अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को लाना पड़ेगा। ये आपकी मर्जी है कि आप गाड़ी का टायर बदलना चाहते हो या पूरी गाड़ी बदलना चाहते हो। उन्होंने कहा विपत्ति के समय में कायर सबसे पहले भागते हैं। इसलिए आपको चुनना है कि आपको संघर्ष का रास्ता चुनना है या आसान रास्ता चुनना है। संघर्ष का रास्ता ही आपको बड़े बदलाव की तरफ लेकर जाएगा। 

उन्होंने कहा कि आज इन्होंने आपके नेता अरविंद केजरीवाल को जेल में रखा है। पहला प्रश्न तो यही है कि उनको जेल में क्यों रखा है और उन्होने क्या अपराध कर दिया। हरियाणा में पैदा हुए अरविंद केजरीवाल ने जब राजनीति शुरू कि तो सारी पार्टियों ने बोला कि ये फेल हो जाएगा। इसको रोको किसी तरीके से क्योंकि ये भ्रष्टाचार की बात करता है। ये उन्हें रोक नहीं पाए और अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाई। जब ये दिल्ली में नहीं रोक पाए तो सभी पार्टियों ने मिलकर पंजाब में रोकने के लिए षड्यंत्र रचा। लेकिन वहां भी केजरीवाल को नहीं रोक पाए। गुजरात और गोवा में भी लोगों ने अरविंद केजरीवाल को वोट दिया। जब अरविंद केजरीवाल को दिल्ली, पंजाब, गुजरात और गोवा में आशीर्वाद मिल सकता है तो जो उसकी जन्मभूमि है वहां जनता उसको क्यों प्यार नहीं देगी। कहीं हरियाणा में इनकी मिट्टी पलीत न कर दे इसी डर से इन्होंने अरविंद केजरीवाल को जेल में डाला है। 

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने जो काम किया वही इनके पेट का दर्द है। इनको पता है कि अरविंद केजरीवाल यदि इसी तरीके से काम करता गया तो उसको रोकना मुश्किल हो जाएगा। केवल तीन महीने विधानसभा चुनाव में बचे हैं इसलिए हम आज से ही विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर रहे हैं। आज के बाद से आम आदमी पार्टी हर गांव, घर और आदमी के पास जाकर बताएगी कि आपने इन पार्टियों को बहुत मौके दिए, लेकिन इन्होंने बार बार धोखा दिया, किसानों, महिलाओं और युवाओं के साथ गद्दारी की। आज हर वर्ग धरने पर है। आज बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है कि हर घर में पढ़ा लिखा युवा बेरोजगार बैठा है। इन्होंने बच्चों की इतनी दुर्दशा कर दी है कि वो या तो बेरोजगार बैठा है या अवैध तरीके से विदेश जा रहा है या नशे में चला गया है। इसका हिसाब कौन देगा?

उन्होंने कहा कि महंगाई चरम सीमा पर है। एक भी सरकारी स्कूल पढ़ने लायक नहीं है। अमीर के बच्चे डॉक्टर, इंजीनियर बनेंगे और क्या गरीब किसान व छोटे व्यापारी के बच्चे की जिम्मेदारी कौन लेगा। सरकारी अस्पताल में न दवाई, न डॉक्टर और न कोई सुविधा है। बिजली के लंबे लंबे कटों से जनता परेशान है। यदि ये सब कुछ बदलना है तो पूरी गाड़ी बदलनी पड़ेगी। उन्होंने कहा जहां जनता खड़ी हो जाती है इनको उखड़ फेंकना है तो कोई उनको नहीं रोक सकता। इसलिए आपका खड़ा होना है और जनता को खड़ा कराना है। अगले 100 दिन में हमें अपनी ज़िम्मेदारी निभानी पड़ेगी। हर गांव में जाकर बताना पड़ेगा कि इस बार बड़ा बदलाव लाना है। 

उन्होंने कहा कि यदि केजरीवाल जेल में हैं तो हम यहां इनको सत्ता से दफा करने के लिए पर्याप्त हैं। मैं इनको चुनौती देता हूं कि आओ स्कूल, अस्पताल और बेरोजगारी पर बात करते हैं। अरविंद केजरीवाल को जेल में रखकर तुम पार्टी नहीं तोड़ सकते। अंदर बैठा अरविंद केजरीवाल बाहर से ज्यादा खतरनाक है। हम कल से ही बदलाव जनसंवाद की शुरूआत कर रहे हैं। इसमें हम हर गांव में जाकर जनता से बात करेंगे। क्योंकि हरियाणा को बड़ा बदलाव चाहिए। 15 दिन बिना रूके हर गांव में एक एक आदमी से बात करेंगे। मैं गारंटी देता हूं इस बार ऐसा मुकाबला होगा कि इन पार्टियों ने सपने में भी नहीं सोचा होगा। इनको सपने में भी केजरीवाल दिखेगा।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि यदि आप हरियाणा के सच्चे भक्त हो तो गद्दारों को यहां से भगाने का यही समय है। कभी किसी के बेटे और पिता को देखकर वोट देते हैं, इस बार अपने बच्चों के लिए वोट करो। तो देश बदल जाएगा। बीजेपी कहती थी 400 सीट आएंगी अरविंद केजरीवाल 10 दिन के लिए बाहर आया तो 400 सीट को 240 में कर दिया। यदि हिम्मत है तो शेर को बाहर छोड़ कर देखो। हम सौदा करने नहीं जान देने आए हैं, यदि किसी में हिम्मत है तो खरीद कर दिखा दो।  मैं बीजेपी को कहना चाहता हूं कि इस बार उनका पाला हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल से पड़ा।   कोर्ट ने कहा कि ईडी ने अरविंद केजरीवाल को गलत तरीके से फंसाया है। नरेंद्र मोदी को मालूम को पता है कि उनका अंत अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के हाथ में है। इसलिए उनको जेल में रखा है। लेकिन हम छोटे छोटे कार्यकर्ता भी बीजेपी पर भारी हैं। 

उन्होंने कहा कि किसानों पर डंडे बरसाए और हमारी बहनों को दिल्ली में सड़कों पर घसीटा। हम अपनी मां बहनों के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेंगे। यदि किसी का जमीर नहीं जागा तो वो आदमी नहीं है। इन्होंने पिछ्ले 10 साल में कुछ काम नहीं किया, लेकिन हम काम करके दिखाएंगे। एक बार फिर से हरियाणा को महान बनाना है। इन्होंने जिस समाज का वोट लिया उनका कभी भला नहीं किया। लेकिन हम सभी बिरादरियों की सरकार बनाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कहते थे जो राम को लाए हैं हम उनको लाएंगे जबकि राम ही सबको लाए हैं। बीजेपी एक परीक्षा तो ठीक से करा नहीं सकते और क्या करोगे। ये गद्दार नेता बच्चों के भविष्य को बेच रहे हैं। ये भारत को विश्वगुरु बनाने की बात करते हैं, पहले एक परीक्षा ठीक से करवा लो हम विश्वगुरु बाद में बन जाएंगे। जहां भी इन्होंने भगवान राम के नाम पर वोट मांगा वहीं पर इनको हराया है। आप सबको अपने आप पर भरोसा रखना है, आप हरियाणा के लोग हैं। जो चट्टान की तरह होते हैं, जिसके साथ खड़ गए उसके साथ खड़ गए। ये आपको तरह तरह से बांटने के की कोशिश करेंगे लेकिन आपको हरियाणा के भविष्य के लिए काम करना है। कल से अपनी अपनी ज़िम्मेदारी को निभाना है और हरियाणा को बड़े बदलाव की तरफ लेकर जाना है।

आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि आज पूरे हिंदुस्तान के अंदर आम आदमी पार्टी को व्यवस्था परिवर्तन के लिए जाना जाता है। आम आदमी पार्टी पहली ऐसी पार्टी है जो देश के राजनीति के अंदर पाकिस्तान और अमेरिका को हटा कर स्कूल और अस्पताल लेकर आई। आम आदमी पार्टी ने देश की जनता के लिए बिजली और पानी की 24 घंटे फ्री व्यवस्था की। 

उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी देश के युवाओं के बेहतर भविष्य की लड़ाई लड़ रही है। हरियाणा में अगली सरकार आम आदमी पार्टी की बनेगी। आम आदमी पार्टी का हरेक कार्यकर्ता एक एक बूथ को मजबूत करने के लिए काम कर रहा है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता चने खाकर पानी पीकर काम करने वाले हैं। आम आदमी पार्टी के हरेक कार्यकर्ता का सपना विकसित और शिक्षित हिंदुस्तान है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने जो मिशन शुरू किया था, आम आदमी पार्टी के हरेक कार्यकर्ता उसको पूरा करने के लिए जी जान से लगे हुए हैं। बीजेपी केवल अरविंद केजरीवाल से डरती है। आज से ही अपने बूथ को मजबूत करने के लिए जुट जाएं और विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का काम करें। 

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि आज से पहले कोई भी ऐसा चुनाव नहीं हुआ, जिसमें दो नम्बर पर आने वाली पार्टी को 4 लाख भी वोट मिले हों। सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत से 5 लाख 13 हजार वोट मिले। 

उन्होंने कहा कि बीजेपी के इशारे पर एक अहंकारी कुरुक्षेत्र में चुनाव लड़ने आया था, हमने तो कहा था कि ये ताऊ के लाल नहीं, बीजेपी के दलाल हैं। कुरुक्षेत्र की जनता ने इस बात पर मोहर लगा दी। जमानत जब्त करवा दी। आज हरियाणा में इनेलो का नाम लेवा नहीं बचा, विधानसभा में टिकट लेने देने के लिए हजार बार सोचना पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि आज हरियाणा में बीजेपी और कांग्रेस के बाद आम आदमी पार्टी तीसरा विकल्प है। उन्होंने कहा कि बसपा, इनेलो और जेजेपी के सभी 10 सीटों पर वोट आम आदमी पार्टी के एक सीट के वोटों से भी लाखों में कम है। इससे पता चलता है कि हरियाणा की जनता खुली बाहों से आम आदमी पार्टी का स्वागत करने के लिए तैयार है। आम आदमी पार्टी ने संघर्ष के दम पर ही मुकाम हासिल किए हैं।

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!