Edited By Rakhi Yadav, Updated: 30 Apr, 2018 03:14 PM
अलवर के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक गत्ता फैक्ट्री में 5 लोग जहरीली गैस का शिकार हो गए। जिसमें फैक्ट्री मालिक सहित 5 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यहां स्थित श्री कृष्ण इंटरप्राइजेज में कुछ मजदूर काम ....
रेवाड़ी(ब्यूरो): अलवर के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में एक गत्ता फैक्ट्री में 5 लोग जहरीली गैस का शिकार हो गए। जिसमें फैक्ट्री मालिक सहित 5 लोगों की मौत हो गई। दरअसल, यहां स्थित श्री कृष्ण इंटरप्राइजेज में कुछ मजदूर काम कर रहे थे। अचानक टैंक के बॉयलर में खराबी आ गई। जिसे ठीक करने के लिए मजदूर टैंक में उतरा और बेहोश हो गया।
जिसके बाद दूसरा मजदूर उसे बचाने के लिए टैंक में उतरा और वह भी बेहोश हो गया। इसी तरह से एक एक करके 4 मजदूर टैंक में उतरे और बेहोश हो गए। वहीं पास में खड़ा फैक्ट्री मालिक उन्हें बचाने लगा तो वह भी बेहोश हो गया।
इस घटना की जानकारी होते ही फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने इसकी सूचना पुलिस के दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने चारों मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं फैक्ट्री मालिक की इलाज के दौरान मौत हो गई।