Edited By Rakhi Yadav, Updated: 26 Sep, 2018 10:41 AM
3 दिन लगातार बारिश के बाद मंगलवार को धूप खिली। एक दिन में ही पारे में 7 डिग्री सैल्सियस का उछाल आ गया। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस था वहीं मंगलवार को अधिकतम....
चंडीगढ़(रश्मि): 3 दिन लगातार बारिश के बाद मंगलवार को धूप खिली। एक दिन में ही पारे में 7 डिग्री सैल्सियस का उछाल आ गया। सोमवार को जहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री सैल्सियस था वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि पारे में उछाल के बावजूद शहर का तापमान सामान्य से 3 डिग्री सैल्सियस नीचे है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की मानें तो अब आगे मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि अगले 2 दिन तक बादल छाए रहेंगे, लेकिन शुक्रवार को आसमान साफ हो जाएगा।