Edited By vinod kumar, Updated: 12 May, 2020 01:46 PM
हरियाणा के यमुनानगर में एक दर्दनाक हादसा हाे गया। यहां दो बाइक सवार युवकों को एक डंपर ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता): हरियाणा के यमुनानगर में एक दर्दनाक हादसा हाे गया। यहां दो बाइक सवार युवकों को एक डंपर ने बुरी तरह कुचल दिया, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने डंपर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
जिला के रतनगढ़ के पास यमुनानगर से रादौर जाते हुए बाइक सवार गुरदीप और रजत की एक डंपर के नीचे कुचले जाने से दर्दनाक मौत हो गई। यह दोनों मृतक पंजाब के रोपड़ जिला में रहते थे और यमुनानगर के परमजीत के पास जेसीबी पर ऑपरेटर व हेल्पर का काम करते थे।
परमजीत ने बताया कि दोनों पिछले डेढ़ महीने से ही उनके पास आकर काम पर लगे थे। उन्हाेंने कहा कि दाेनाें जेसीबी खड़ी करके रादौर लौट रहे थे कि एक डंपर ने उन्हें कुचल दिया। वहीं थाना सदर यमुनानगर के पुलिस अधिकारी संदीप कुमार ने बताया डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उसको गिरफ्तार कर लिया गया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है।