किशोरी से कई बार दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Edited By Deepak Paul, Updated: 18 Aug, 2018 11:20 AM

teen girl raped many times pregnant

साइबर सिटी में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के पालम विहार थाना एरिया का है जहां एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। उसे सात माह का गर्भ है। इसका जब खुलासा हुआ तो...

गुडग़ांव(ब्यूरो): साइबर सिटी में दुष्कर्म की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला शहर के पालम विहार थाना एरिया का है जहां एक युवक ने 17 वर्षीय किशोरी लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। उसे सात माह का गर्भ है। इसका जब खुलासा हुआ तो परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पालम विहार थाना प्रभारी विक्रम नेहरा ने बताया कि आरोपी युवक रूबेल लड़की के पड़ोस में रहता है और उसके ही जिले का रहने वाला है। 

जानकारी के अनुसार मूलरूप से पश्चिम बंगाल के दिनाजपुर की रहने वाली लड़की अपने भाई के साथ कार्टरपुरी में किराए के मकान में रहती है। पुलिस को दी गई शिकायत में उसने बताया है कि उसके गांव का ही रहने वाला युवक रुबेल उसी बिल्डिंग में रहता है। इस तरह दोनों के बीच जान पहचान थी। और आरोपी पीड़िता के घर आता जाता था। 

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब उसका भाई काम पर चला जाता था तो रुबेल उसके यहां आता था। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि 10 जनवरी की रात को वह घर में अकेली थी। इस दौरान रूबेल उसके कमरे में आया और जबरन उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार शारीरिक सम्बंध बनाए।
 इस दौरान वह गर्भवती हो गई। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि वह सात माह की गर्भवती है। वीरवार को पीड़िता ने अपनी बहन से बात करने के दौरान इसकी जानकारी दी। उसकी बहन ने यह बात उसके भाई को बताई। घटना की जानकारी होने पर पीड़िता के भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज किया है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!