साठ लाख की लॉटरी का लालच देकर एक लाख ठगे

Edited By Gaurav Tiwari, Updated: 04 Mar, 2025 08:25 PM

one lakh cheated by luring with lottery of sixty lakhs

साइबर क्राइम साउथ एरिया में जालसाजों ने साठ लाख रुपए की लॉटरी निकलने का लालच देकर एक युवक से 97,998 रुपए ठग लिए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

गुड़गांव, (ब्यूरो): साइबर क्राइम साउथ एरिया में जालसाजों ने साठ लाख रुपए की लॉटरी निकलने का लालच देकर एक युवक से 97,998 रुपए ठग लिए। पीडि़त की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

 


पुलिस को दी शिकायत में भोंडसी के पिंटू सिंह ने कहा कि बीती चार फरवरी को उसके पास एक व्हॉट्सअप कॉल आई। जिसमें कॉलर ने पिंटू सिंह से उसकी साठ लाख रुपए की लॉटरी निकलने की बात कही। इसके लिए पिंटू सिंह से एक लाख रुपए जमा कराने को कहा। जिसके बाद पिंटू सिंह ने मनी ट्रांसफर शॉप पर जाकर दो बार में कुल 97,998 रुपए दिए गए अकाउंट में डलवा दिया। इसके बाद पिंटू सिंह ने उस नंबर पर कॉल की तो उसका फोन ही नहीं पिक किया गया। जिसके बाद उसे अहसास हो गया कि उसके साथ ठगी हो गई है।

 

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!