Edited By Isha, Updated: 23 Oct, 2019 11:11 AM
फतेहाबाद में एक बार फि र से तेज रफ्तार का कहर देखा गया। गांव भूथनकलां में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 35 साल के शमशेर की मौत हो गई। जानकारी अनुसार शमशेर अपने घर से खेत की ओर जा रहा था......
फतेहाबाद (ब्यूरो) : फतेहाबाद में एक बार फि र से तेज रफ्तार का कहर देखा गया। गांव भूथनकलां में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 35 साल के शमशेर की मौत हो गई। जानकारी अनुसार शमशेर अपने घर से खेत की ओर जा रहा था।
अचानक सामने से तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर में बाइक जा लगी जिससे शमशेर गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल को पास के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डाक्टर ने उसको मृत घोषित कर दिया। डैड बॉडी को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।