Edited By Updated: 28 Aug, 2015 12:05 PM
हरियाणा में फतेहाबाद के शक्ति नगर की रहने वाली एक महिला से एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
फतेहाबाद (मदान): हरियाणा में फतेहाबाद के शक्ति नगर की रहने वाली एक महिला से एक युवक द्वारा छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। इस संदर्भ में महिला ने संबंधित शहर थाना पुलिस को शिकायत देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
महिला ने पुलिस को बताया कि वह शक्तिनगर फतेहाबाद में रहते हैं और उन्हीं के मोहल्ले में सुक्खा नामक युवक रहता है जो मौका पाकर बीती रात उसके घर में घुसा और उससे छेड़छाड़ की, जब उस द्वारा ऐसा करने पर शोर मचाया तो सुक्खा मौके से फ रार हो गया। महिला द्वारा इस संबंध में पुलिस को शिकायत की गई और पुलिस ने आरोपी के खिलाफ महिला से छेड़छाड़ करने के आरोप में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।