सपना पूरा करने की खातिर 15 साल की प्रेग्नेंट रेप विक्टिम अस्पताल में कर रही 6 घंटे पढ़ाई (Pics)

Edited By Updated: 16 Sep, 2016 01:15 PM

haryana doctor hospital bhiwani rape victim

हरियाणा के भिवानी में एक लड़की की साढ़े 7 महीने पहले दरिंदे ने अस्मत लूटी थी, जिसका भुगतान आज भी उसे करना पड़ रहा है।

भिवानी: हरियाणा के भिवानी में एक लड़की की साढ़े 7 महीने पहले दरिंदे ने अस्मत लूटी थी, जिसका भुगतान आज भी उसे करना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार लड़की सिर्फ 15 साल की है और 7वीं कक्षा में पढ़ती है। 

पढ़ने में वह बहुत होशियार है। वह डॉक्टर बनना चाहती है। हैरानी की बात तो यह है कि एेसी घिनौनी हरकत के बाद भी लड़की और मजबूत हो गई है। डर के मारे उसने किसी से इसका जिक्र भी नहीं किया। घटना का पता एक महीने पहले तब चला जब उसे पेट में तेज दर्द उठा। घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट आई तो सब चौंक गए। वह प्रेग्नेंट थी। पिछले एक हफ्ते से सिविल अस्पताल में डॉक्टर ऑपरेशन के जरिए डिलिवरी की तैयारी कर रहे हैं। घटना सामने आने के बाद आरोपी को अगले दिन ही पुलिस ने अरेस्ट कर सुधार गृह भेज दिया।

एेसी घटना से अपना सपना नहीं टूटने दूंगी: विक्टिम
विक्टिम का कहना है कि जो हुआ, वो हो चुका, उसकी वजह से अपना सपना टूटने नहीं  दूंगी। विक्टिम चार भाई-बहनों में सबसे छोटी है। पिछले एक हफ्ते से वह सिविल अस्पताल में एडमिट है। जब यहां लाई गई थी, तब उसका हीमोग्लोबिन लेवल सिर्फ 7 ग्राम था। खून बढ़ाने के इंजेक्शन दिए गए। अब जाकर लेवल 8 तक पहुंचा है। उसे अलग वार्ड में रखा गया है। मानसिक तौर पर मजबूत बनाने के लिए मनोचिकित्सक को बुलाया जा रहा है।

अस्पताल में भी करती हैं 5 से 6 घंटे पढ़ाई
हैरानी की बात तो यह है कि ऐसी हालत में भी लड़की रोज पांच से छह घंटे पढ़ाई कर रही है। इसकी जगह कोई और लड़की होती तो शायद हिम्मत हार गई होती। जानकारी के मुताबिक विक्टिम ने सिरहाने दवाएं और किताबें रखी हैं। 

डॉक्टर यह भी कहते हैं कि वह पहले से ही मजबूत है। घरवालों से कहकर उसने कब अपनी किताबें मंगवा लीं इसका पता ही नहीं चला। विक्टिम ने हल्की मुस्कान के साथ कहा कि जब मैं 5-6 साल की थी तो बाबा (दादा) बीमार रहते थे। डॉक्टर दवा लिखकर देते तो वे नहीं लेते थे। यह देख मैं बाबा को झाडू की सींक से डराती थी कि दवा नहीं ली तो इंजेक्शन लगाया जाएगा। मेरे इतना कहने पर बाबा दवा ले लेते थे। डॉक्टर के इंजेक्शन से लोग इतना डरते हैं, यही देखकर मैं सबसे कहती थी कि देखना मैं बड़ी होकर डॉक्टर ही बनूंगी।'

बच्ची का इलाज करने वाली डॉक्टर प्रियंका कहती हैं कि अबॉर्शन पॉसिबल नहीं था। डिलिवरी के लिए ऑपरेशन किया जा सकता है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!