Edited By Punjab Kesari, Updated: 20 Nov, 2017 02:47 PM
भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने जिले के संगठन के पदाधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने मुख्यमंत्री से नवगठित जिला दादरी के लिए विशेष बजट मंजूर करने के लिए...
चरखी दादरी(भूपेंद्र):भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने जिले के संगठन के पदाधिकारियों के साथ चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री मनोहर लाल व अन्य मंत्रियों से मुलाकात की। जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने मुख्यमंत्री से नवगठित जिला दादरी के लिए विशेष बजट मंजूर करने के लिए प्रस्ताव दिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष ने सरकार के विकास कार्यों के अनुरूप काम न करने वाले अधिकारियों की भी शिकायत मुख्यमंत्री से की। दादरी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आने वाली हर समस्या के बारे में मुख्यमंत्री को विस्तार से बताया। संगठन पदाधिकारियों को मुख्यमंत्री ने शीघ्र ही दादरी जिले के लिए विशेष बजट देने का आश्वासन दिया।
इसके जनस्वास्थ्य विभाग में भी क्षेत्र के लोगों को आने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए जन स्वास्थ्य मंत्री डा. बनवारी लाल से मिलकर उनको अवगत करवाया गया।जिला अध्यक्ष रामकिशन शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास की मूल धारणा के साथ काम कर रही है। किसानों के हित में लिया गया फैसला जिसमें 550 रुपए प्रति किंव्टल की दर से धान की पराली को खरीदा जाएगा। इसके लिए उन्होंने कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ का आभार जताया। हरियाणा की बेटी मानुषी छिल्लर ने विश्वसुंदरी का ताज मिलने पर भी संगठन सदस्यों ने खुशी जाहिर की।