50 साल की महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Edited By Deepak Paul, Updated: 10 Jan, 2019 12:52 PM

50 year old woman attempted rape

गांव चैहड़ खुर्द में एक युवक ने गांव की 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। इसके अलावा आरोपी युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बारे में चैहड़...

भिवानी(ब्यूरो): गांव चैहड़ खुर्द में एक युवक ने गांव की 50 साल की महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया है। इसके अलावा आरोपी युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ मारपीट भी की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इस बारे में चैहड़ खुर्द की एक महिला ने बताया कि मंगलवार दोपहर साढ़े 3 बजे वह किसी काम के चलते घर से निकली थी।

उसी दौरान गांव के अनूप नामक युवक ने उसका हाथ पकड़ा और उसे एक सुनसान मकान में ले गया। वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तो उसने इसका विरोध करते हुए शोर मचाना शुरू कर दिया। यह देख युवक ने उसकी पिटाई करते हुए इस बारे में कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और वहां से फरार हो गया। इसके बाद उसने इसकी शिकायत महिला थाने में कर दी। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!