यात्रीगण कृपया ध्यान दें!...इन ट्रेनों के बदले गए हैं रूट

Edited By Updated: 04 Oct, 2015 04:05 PM

article

अंबाला चंडीगढ़ रेल मार्ग को दप्पर स्टेशन तक डबल लाइन किया जा रहा है। जिसके लिए रेल लाइन पर काम जारी है जोकि 5 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा

अंबाला (कमल मिड्ढा): अंबाला चंडीगढ़ रेल मार्ग को दप्पर स्टेशन तक डबल लाइन किया जा रहा है। जिसके लिए रेल लाइन पर काम जारी है जोकि 5 अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा जिसके लिए आज अंबाला चंडीगढ़ रेल मार्ग 6 घंटे तक बंद रखा गया। सोमवार को भी मेगा ब्लॉक रहेगा जिसके चलते सुबह 8 बजकर 10 मिनट से दोपहर 2 बजकर 10 मिनट तक आठ घंटे तक रेल मार्ग ठप्प रहेगा। इसका सीधा असर अंबाला चंडीगढ़ रेल मार्ग पर पड़ेगा और हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, दिल्ली जाने वाली 17 ट्र्रेने रद्द रहेंगी व 14 ट्रेनों के रुट बदले गए हैं।

रद्द ट्रेनों में शताब्दी एक्सप्रेस, जनशताब्दी एक्सप्रेस, हिमालयन क्वीन, एकता एक्सप्रेस, सहित कई पैसेंजर ट्रेने रद्द रहेंगी। डीआरएम रेलवे ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आज 6 घंटे तक अंबाला चंडीगढ़ रेल मार्ग बन्द रहेगा व कल 8 घंटे का मेगा ब्लॉक रहेगा। यात्रियों को ज्यादा दिक्कत न हो इसके लिए विशेष प्रबन्ध किए जा रहे हैं और स्टेशन पर यात्रियों को रिफ्रेशमेंट दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि अंबाला चंडीगढ़ रेल मार्ग पर 2 चरणों में काम होना है कल पहले चरण का आखिरी दौर है जिसमे अंबाला से दप्पर तक रेल मार्ग डबल लाईन हो जाएगा और उस पर ट्रैफिक शुरू हो जाएगी। दूसरे चरण में दप्पर से चंडीगढ़ तक का काम किया जाना है जिसे 2016 में पूरा कर लिया जाएगा।

अंबाला चंडीगढ़ रेल मार्ग पर काम के चलते रेल मार्ग बंद रहने से यात्रियों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि यात्रियों की सुविधा के लिए ही यह पूरा काम किया जा रहा है लेकिन वैकल्पिक व्यवस्था न होने से यात्रियों को स्टेशन पर ही ट्रेनों का इन्तजार करना पड़ रहा है। अंबाला स्टेशन पर कई यात्री ऐसे फंसे हैं जिनके जरूरी काम अधर में लटक गए। देरी से जानकारी मिलने की वजह से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों ने कहा कि कम से कम उन्हें सूचना दी जानी चाहिए ताकि वे बस या किसी और साधन की मदद से अपने काम पर जा सके।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!