ए.डी.सी. की गाड़ी पर हमला करने वाले आरोपी रिमांड पर

Edited By Manisha rana, Updated: 21 Sep, 2020 11:46 AM

a d c accused of assaulting a car on remand

खनन माफिया द्वारा ए.डी.सी. एवं आर.टी.ए अम्बाला प्रीति सहित अन्य कर्मचारियों पर जान से मारने के इरादे से व काम में बाधा पहुंचाने के मामले में सी.आई.ए. नारायणगढ़ ...

नारायणगढ़ : खनन माफिया द्वारा ए.डी.सी. एवं आर.टी.ए अम्बाला प्रीति सहित अन्य कर्मचारियों पर जान से मारने के इरादे से व काम में बाधा पहुंचाने के मामले में सी.आई.ए. नारायणगढ़ पुलिस ने 4 आरोपी राजेंद्र, मन्नी, दीपक व गुरदेव को अदालत में पेश कर उनका 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। 

सी.आई.ए. नारायणगढ़ पुलिस के इंचार्ज अरविंद कंबोज ने बताया कि ए.डी.सी. एवं आर.टी.ए. सचिव प्रीति सहित कर्मचारी जो वीरवार को ओवरलोड़ की चैकिंग पर थे। उस दौरान करीब 40-50 आरोपियों द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में पंजोखरा पुलिस ने 307 सहित अन्य विभिन्न धाराओं सहित 4 नामजद सहित अन्य पर मामला दर्ज किया था। इसी मामले में पुलिस ने बूटा सिंह, सचिन सैनी को काबू कर उसका 2 दिन का पुलिस रिमांड लिया।

वहीं रिमांड के दौरान दोनों आरोपियों से पूछताछ पर 4 आरोपी राजेंद्र, मन्नी व दीपक जो ट्रांसपोर्टर है व चाल गुरदेव को काबू कर उनकी रिमांड पर लिया गया है। इस वारदात के अन्य आरोपिओं की पूछताछ की जाएगी। सचिन निवासी गगनहेड़ी जिसके तार उस एक ग्रुप से जुड़े है। यह विभाग की रेकी करता था। इस पर वह मामला भी दर्ज है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!