Edited By Punjab Kesari, Updated: 04 Jan, 2018 12:12 PM
हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को ग्रुप-डी श्रेणी के पदों के लिए नई मांग हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजने के लिए कहा है, क्योंकि यह ग्रुप-डी के पद आयोग के दायरे में आ गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी...
चंडीगढ़(धरणी):हरियाणा सरकार ने प्रदेश के सभी विभागों, बोर्डों और निगमों को ग्रुप-डी श्रेणी के पदों के लिए नई मांग हरियाणा राज्य कर्मचारी चयन आयोग को भेजने के लिए कहा है, क्योंकि यह ग्रुप-डी के पद आयोग के दायरे में आ गए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि इन पदों के लिए संबंधित विभागों द्वारा सामान्य प्रशासन में सामान्य सेवाएं-। ब्रांच को भेजी गई सभी मांग वापस मानी जाएंगी।