किसान, नौजवान की इनैलो ही सच्ची हितैषी : दिग्विजय

Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Dec, 2017 12:23 PM

farmer young man s true hearted investor digvijay

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि किसान व कमेरे वर्ग के हितों की रक्षा केवल इनैलो पार्टी ही कर सकती है। भाजपा सरकार ने जो आज परिस्थितियां पैदा कर दी हैं उससे किसान वर्ग को उभारने के लिए एक सच्ची किसान हितैषी सरकार की जरूरत है।...

डबवाली(संदीप):इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने कहा है कि किसान व कमेरे वर्ग के हितों की रक्षा केवल इनैलो पार्टी ही कर सकती है। भाजपा सरकार ने जो आज परिस्थितियां पैदा कर दी हैं उससे किसान वर्ग को उभारने के लिए एक सच्ची किसान हितैषी सरकार की जरूरत है। प्रदेश का नौजवान आज मायूस और निराश है क्योंकिउन्हें न तो रोजगार है और न ही कोई काम है। भाजपा सरकार द्वारा चलाया गया कौशल विकास कार्यक्रम पूरी तरह असफल हो गया है, जिससे बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। इनसो नेता दिग्विजय चौटाला ने गांव मसीतां, मौजगढ़, ढाणी गोङ्क्षबगढ़, लखुआना व अलीकां गांवों का दौरा करते हुए 7 जनवरी रैली के लिए लोगों को आमंत्रित किया। इसके बाद उन्होंने डबवाली शहर वार्ड-11 में नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया।

ये परिवार कांग्रेस छोड़ इनैलो में शामिलदिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में गांव मसीतां में कई परिवार कांग्रेस छोड़कर इनैलो में शामिल हो गए। जिसमें पूर्व चेयरमैन शिवराज सिंह ने साधु सिंह, मठू सिंह, छोटा सिंह व मदन सिंह को इनैलो में शामिल करवाया। इसके अलावा शेर सिंह, गुरदयाल सिंह, गुगर सिंह व देव सिंह आदि ने भी इनैलो ज्वाइन की। इसके अलावा ब्लाक समिति के वाइस चेयरमैन अमृतपाल ने शेर सिंह, जगसीर सिंह, कुलबिन्द्र सिंह, गुरजंट सिंह, बिन्द्र सिंह, दर्शन सिंह आदि को इनैलो में शामिल करवाया। इसके अलावा सीरा सिंह दलेह प्रेमी ने भी दिग्विजय चौटाला की मौजूदगी में भाजपा छोड़कर इनैलो ज्वाइन की। इस मौके पर पूर्व विधायक डा. सीता राम ने भी लोगों को सम्बोधित किया। 

इस मौके पर हलका प्रधान सर्वजीत मसीतां, एस.जी.पी.सी. मैम्बर जगसीर मांगेआना, ब्लाक समिति मैम्बर रणदीप मटदादू, वाइस चेयरमैन अमृतपाल, राजबीर डबवाली, गुरप्रीत चहल, जगतार चोरमार, मनोज ढांगी लखुआना, सुल्तान ढांगी, गोबिंद रोहिल, डा. रामरख, बिट्टू मौजगढ़, हरमीत मसीतां, कृष्ण महला, गुरलाल दीवानखेड़ा, लखबिन्द्र सिंह, बादल अलीकां, नत्था सिंह, मिठू प्रेमी, मेजर सिंह, भरपूर सिंह, बलविन्द्र सिंह, दर्शन सिंह व राम सिंह आदि मौजूद रहे। 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!