जनत भाजपा का सफाया कर कांग्रेस को लाएगी सत्ता में : तंवर

Edited By Punjab Kesari, Updated: 14 Jan, 2018 11:15 AM

congress will now come after bjp   tanwar

हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का आज इंद्री हलके के कई गांवों में पहुंचे। खानपुर और इंद्री में कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। अशोक तंवर ने कहा कि अब भाजपा सरकार का सफाया कर कांग्रेस को सत्ता में लाने का जनता ने मन बना लिया...

इंद्री(ब्यूरो):हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर का आज इंद्री हलके के कई गांवों में पहुंचे। खानपुर और इंद्री में कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में नारेबाजी की। अशोक तंवर ने कहा कि अब भाजपा सरकार का सफाया कर कांग्रेस को सत्ता में लाने का जनता ने मन बना लिया है। इस सरकार में हर वर्ग की जनता परेशान है। जनता भाजपा को वोट देने का पश्चाताप कर रही है। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि अभी तो यह है साइकिल यात्रा का ट्रेलर छोड़ा है असली पिक्चर तो अभी बाकी है। राजकुमार सैनी पर प्रहार करते हुए कहा कि अगर उनके राज में खनन चल रहा है तो उन्होंने इस्तीफा दे देना चाहिए। 

अशोक तंवर ने कहा कि गीता व राम के नाम पर जनता से लूट करने वाले भाजपाइयों का असली चेहरा बेनकाब हो चुका है। भाजपाइयों कबीर, राम और श्याम के नाम को बेचा है तो कभी भगवान कृष्ण की गीता को बेच रहे हैं। उन्होंने कहा कि राम बनकर ही विनाश कार्यों का विनाश करना होगा। इस मौके पर डा. सुनील पंवार, प्रशांत अरोड़ा, शुभकरण काम्बोज, रियासत अली, अशोक रंगा, खुशनसीब, बाबर खान, रोहताश कंवर, मंजीत गोल्डी, बाबू राम जोगी, सुखविंद्र उड़ाना, अशोक बदरपुर, महेंद्र तुसिया, नरेश संधू, परवीन संधू, विक्रमजीत सलारू आदि मौजूद रहे। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!