HC की टिप्पणी से खुली सरकार की पोल: तंवर

Edited By Updated: 26 Sep, 2016 09:52 AM

haryana jat reservation movement ashok tanwar high court

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान पैदा हुए हालात को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जो टिप्पणी की है, उसने...

जींद: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान पैदा हुए हालात को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जो टिप्पणी की है, उसने प्रदेश की भाजपा सरकार की पोल खोल दी है। 

इस सरकार के शासन में दलित और मजदूर वर्ग पर अत्याचार बढ़े हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। अशोक तंवर रविवार को जींद में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शनिवार को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार पर पर गंभीर टिप्पणी करते हुए कहा कि प्रदेश में पंजाब में उग्रवाद के समय से भी गंभीर हालात जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान पैदा हुए थे। 

माननीय कोर्ट की इस टिप्पणी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि प्रदेश में क्या हालात हुए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अफसरशाही पूरी तरह से हावी है। पूर्व मंत्री विनोद शर्मा के कांग्रेस में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि राजनीति संभावनाओं का खेल है और इसमें कुछ भी संभव है। तंवर ने कांग्रेस में किसी भी तरह की गुटबाजी को नकारते हुए कहा कि पूरी कांग्रेस एकजुट है। इस मौके पर उनके साथ प्रमोद सहवाग, विकास पोडिया, कमल चौहान समेत अनेक कांग्रेसी कार्यकत्र्ता मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!