3 साल बाद पुस्तैनी घर में आए युवक ने लगाई फांसी

Edited By Updated: 14 Apr, 2017 11:17 AM

young man hanged

3 साल बाद पुस्तैनी घर में आए युवक ने पंखे पर लटककर जान दे दी।

यमुनानगर (सतीश):3 साल बाद पुस्तैनी घर में आए युवक ने पंखे पर लटककर जान दे दी। मृतक अमित गौरी (26) पेशे से चालक था। 3 साल पहले उसकी बहन की शादी पंजाब के लुधियाना में हो गई थी। उसके बाद उसका परिवार भी लुधियाना में ही सैटल हो गया। 3 दिन पहले युवक अपने बीमार मामा का हाल जानने के लिए यमुनानगर के कैंप क्षेत्र में आया था। गुरुवार शाम उसकी मामी ने उसे पंखे पर लटके देखा। 
PunjabKesari
सूचना मिलते ही गांधी नगर चौकी इंचार्ज धर्मपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने पूरे घटनाक्रम की फोटो और वीडियो बनवाई। जांच के लिए सीन ऑफ क्राइम की टीम को भी बुला लिया गया है। सिंह ने बताया कि मृतक के परिवार को लुधियाना में सूचित कर दिया है। देर शाम तक वे यमुनानगर पहुंच जाएंगे। शुक्रवार सुबह उनकी देखरेख में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। 
पुलिस के मुताबिक 2 दिन पहले अमित के मामा को अधरंग हो गया। इसलिए वह लुधियाना से अपने मामा का पता जानने के लिए आया था। बुधवार रात को मामा के घर भोजन करने के बाद अपने पुश्तैनी घर में सोने के लिए चला गया।
PunjabKesari
सुबह काफी देर तक अपने मामा के घर नहीं आया। इस पर उसकी मामी उसको घर देखने गई। मुख्य दरवाजा बंद देखकर वापस आ गई। उसने सोचा कि कहीं गया होगा। शाम करीब 4 बजे फिर से वह उनके घर गई। दरवाजा अभी तक बंद था। इस पर उसको शक हुआ। वह पड़ोसी के घर से होकर अमित के घर गई। उसने देखा कि कमरे में छत पर पंखे पर शव लटका है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!