प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक आज, कई मुद्दों पर होगा चिंतन

Edited By Updated: 24 Apr, 2017 11:35 AM

state bjp executive meeting

24 अौर 25 अप्रैल को कर्मलेक के पास ईडन बैंक्वेट हॉल में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक होगी। गत दिवस तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

करनाल(कमल मिड्ढा):24 अौर 25 अप्रैल को कर्मलेक के पास ईडन बैंक्वेट हॉल में प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी की बैठक होगी। गत दिवस तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने बताया कि इसमें प्रदेश के करीब 280 पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। प्रदेश भाजपा प्रभारी, प्रदेशाध्यक्ष सीएम मनोहर लाल दोनों दिन मौजूद रहेंगे। तीन केंद्रीय मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, चौ. बीरेंद्र सिंह, राव इंद्रजीत सिंह को न्योता भेजा है। इनके अलावा सभी जिलों के जिलाध्यक्ष, महामंत्री शामिल होंगे। सभी मंत्रियों को बुलाया है। बैठक में मिशन-2019 लोकसभा-राज्यसभा चुनाव पर मंथन होगा। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि बैठक में योगी पेटर्न पर प्रदेश के विकास कार्य और कार्यकर्ताओं का मान सम्मान हो, यह मुद्दा भी उठाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार लाल बत्ती हटाने से कुछ विधायकों में अंदर ही खलबली मची है, इस पर चर्चा हो सकती है। 
PunjabKesari
बराला ने कहा कि प्रदेश में भाजपा के करीब 31 लाख कार्यकर्ता हैं। इनमें 20 हजार के करीब सक्रिय कार्यकर्ता हैं। करनाल में दो दिनों तक चलने वाली पार्टी की बैठक में संगठन को और मजबूत बनाने पर बल दिया जाएगा। 5 हजार से अधिक कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 154 कार्यकर्ताओं को कुरुक्षेत्र में प्रशिक्षण दिया है। उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई भी असंतुष्ट नहीं है। प्रदेश में लोगों को 24 घंटे बिजली देने के प्रयास जारी है, कई जगह शुरू भी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को भाजपा की नीतियां जन-जन तक पहुंचाने संबंधी टिप्स भी दिए जाएंगे। 
PunjabKesari
बैठक में राजस्थानी व्यंजन दाल-बाटी-चूरमा का विशेष प्रबंध किया है, जबकि हरियाणा के साग-मक्की की रोटी के अलावा चूरमा शामिल किया है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार खुले माहौल में बैठक का आयोजन होगा, ताकि सभी अपनी बात रख सकें। इसे तुरंत अमल में लाया जाएगा, ताकि प्रदेश में विधानसभा चुनाव तक सभी तैयारियों को पूरा कर लिया जाए। कर्ण नगरी को भाजपा पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने पूरी तरह से भगवा रंग में रंग दिया है। जगह-जगह स्वागत गेट बनाए गए हैं। ताकि बाहर से आने वालों को परेशानी न हो। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!