Edited By Punjab Kesari, Updated: 09 Mar, 2018 09:37 AM
एच.एस.ई. वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने गन्नौर एस.डी.ओ. कार्यालय शहरी में लगातार चौथे दिन भी धरना जारी रखा। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने विद्युत निगम के सी.एम. व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रधान संतराम ने कहा....
गन्नौर(ब्यूरो): एच.एस.ई. वर्कर्स यूनियन के सदस्यों ने गन्नौर एस.डी.ओ. कार्यालय शहरी में लगातार चौथे दिन भी धरना जारी रखा। इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने विद्युत निगम के सी.एम. व सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रधान संतराम ने कहा कि विद्युत निगम के सी.एम.डी. व सरकार गन्नौर के 2 कर्मचारियों के साथ अन्याय कर रही है। बिना किसी कसूर के निलंबित किया गया है। इसी को लेकर धरना किया जा रहा है।
इस दौरान सर्कल सचिव रामनिवास व यूनिट प्रधान रोशन लाल ने बताया कि आज विद्युत निगम के एस.सी. ने उन्हें 15 तारीख तक दोनों कर्मचारियों के बहाल करने का आश्वासन दिया है। इसी आश्वासन के बाद उन्होंने आज धरने का समाप्त कर दिया है और विभाग को चेताया है कि यदि 15 तक दोनों कर्मचारी बहाल नहीं हुए तो वे 16 को दोबारा धरने पर बैठ जाएंगे। इसके बाद धरना एस.सी. कार्यालय के बाहर किया जाएगा। इस दौरान यूनियन के सदस्यों से एक सप्ताह तक धरने को समाप्त करने का निर्णय लिया।