सांसद सैनी की रैली के खिलाफ जींद में हिंसक प्रदर्शन, नेशनल हाईवे जाम(video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 25 Nov, 2017 11:07 AM

कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की 26 नवम्बर की रैली से पहले ही जींद में संग्राम शुरू हो गया। शुक्रवार को आजाद किसान मिशन के कार्यकत्र्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप भारती की अगुवाई में जींद-कैथल मार्ग पर शाहपुर के पास जाम लगा दिया। जाम...

जींद (विजेंद्र कुमार):कुरुक्षेत्र के भाजपा सांसद राजकुमार सैनी की 26 नवम्बर की रैली से पहले ही जींद में संग्राम शुरू हो गया। शुक्रवार को आजाद किसान मिशन के कार्यकत्र्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप भारती की अगुवाई में जींद-कैथल मार्ग पर शाहपुर के पास जाम लगा दिया। जाम लगा रहे लोगों को प्रशासन ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी तो प्रशासन ने सख्ती दिखाई। इस पर भारती के समर्थक बिफर गए और पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों को संभालने के लिए पुलिस को भी लाठीचार्ज करना पड़ा और बाद में आंसू गैस के गोले दागकर रोड खाली करवा लिया। शाम को लोगों ने जींद-कैथल मार्ग पर कंडेला गांव में जाम लगा दिया।

भारती और उनके समर्थक सांसद की रैली रद्द करवाने और रैली से पहले गिरफ्तार युवकों की रिहाई की मांग कर रहे थे। जाम लगा रहे लोगों को समझाने पहले एस.डी.एम. महावीर प्रसाद और डी.एस.पी. कप्तान सिंह पहुंचे और बाद में डी.सी. अमित खत्री व एस.एस.पी. डा. अरुण सिंह ने भारती व समर्थकों से रोड खाली करने व उनकी मांगें सरकार तक पहुंचाने की बात कही। भारती ने अडिय़ल रवैया नहीं छोड़ा, तब एस.एस.पी. ने पुलिसबल की मदद से रोड पर धरना देकर बैठे लोगों को हटाने का प्रयास किया। इस पर लोगों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!