Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Mar, 2018 10:49 AM
जींद के अर्बन स्टेट में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने अाया है। युवक ने अपने पेट में खुद को ही गोली मार ली। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दो सगे भाइयों की आपसी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद...
जींद(विजेंद्र कुमार): जींद के अर्बन स्टेट में एक युवक द्वारा खुद को गोली मारने का मामला सामने अाया है। युवक ने अपने पेट में खुद को ही गोली मार ली। बताया जा रहा है कि घटना से पहले दो सगे भाइयों की आपसी कहासुनी हुई थी, जिसके बाद एक ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने के बाद युवक गंभीर रुप से घायल हो गया,
जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी गंभीर हालात को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।